Live Updates
युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत पंजाब के स्कूल पूरे साल नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियों का नेतृत्व करेंगेपंजाब बंद के बीच BJP कार्यालय को धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांचमोहाली में बड़ा हादसा, अस्पताल निर्माण के दौरान मिट्टी की ढांग गिरी, 2 मजदूरों की मौतपंजाब में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, 22 अगस्त को 4 जिलों में येलो अलर्टपंजाब ने मोहाली स्थित सरकारी संस्थान में तीन और सफल लिवर ट्रांसप्लांट करके एक और मील का पत्थर हासिल किया: डॉ. बलबीर सिंहबॉर्डर जिलों अजनाला, पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर में आई बाढ़ के पक्के हल के लिए धालीवाल ने उप राज्यपाल को सौंपा ज्ञापनASAP ने पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट इलेक्शन के लिए प्रधानगी पद के लिए आदिल बराड़ को अपना उम्मीदवार घोषित कियायुद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत पंजाब के स्कूल पूरे साल नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियों का नेतृत्व करेंगेपंजाब बंद के बीच BJP कार्यालय को धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांचमोहाली में बड़ा हादसा, अस्पताल निर्माण के दौरान मिट्टी की ढांग गिरी, 2 मजदूरों की मौतपंजाब में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, 22 अगस्त को 4 जिलों में येलो अलर्टपंजाब ने मोहाली स्थित सरकारी संस्थान में तीन और सफल लिवर ट्रांसप्लांट करके एक और मील का पत्थर हासिल किया: डॉ. बलबीर सिंहबॉर्डर जिलों अजनाला, पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर में आई बाढ़ के पक्के हल के लिए धालीवाल ने उप राज्यपाल को सौंपा ज्ञापनASAP ने पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट इलेक्शन के लिए प्रधानगी पद के लिए आदिल बराड़ को अपना उम्मीदवार घोषित किया
1 min read

गुरदासपुर के SDM को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 करोड़ 63 लाख रुपये के घोटाले का मामला

गुरदासपुर में एसडीएम के तौर पर सेवाएं दे रहीं पीसीएस अधिकारी अनुप्रीत कौर रंधावा को आज सुबह करीब 7 बजे पट्टी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर से राजस्थान तक बनाए जा रहे हाईवे प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित की गई जमीन में कथित गबन मामले से जुड़ी हुई है।

सूत्रों के अनुसार इस मामले में करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपये के गबन के आरोप लगे हैं और इस संबंध में पहले से केस दर्ज है। जांच एजेंसियां काफी समय से मामले की जांच कर रही थीं, जिसके बाद अब यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

बताया जा रहा है कि हाईवे प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे और रिकॉर्ड में गड़बड़ियों को लेकर यह मामला चर्चा में आया था। जांच के दौरान वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी।

गौरतलब है कि गुरदासपुर से कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने भी जिला परिषद चुनावों के दौरान एसडीएम अनुप्रीत कौर रंधावा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का मुद्दा सार्वजनिक तौर पर उठाया था। उन्होंने चुनावों के दौरान प्रशासनिक कार्यप्रणाली और कथित गड़बड़ियों पर सवाल खड़े किए थे।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *