Live Updates
क्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारीगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शनकेएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बनेपुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवालचंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवांपंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयानक्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारीगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शनकेएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बनेपुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवालचंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवांपंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान
1 min read

गीत ‘रील’ को लेकर विवादों में घिरे Nait, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

पंजाबी गायक Nait अपने नए गीत ‘रील’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। लुधियाना में हिंदू संगठन शिवसेना पंजाब ने गाने की सामग्री पर कड़ा एतराज जताते हुए आरोप लगाया है कि गीत में हिंदू साधुओं और सनातन धर्म से जुड़े पवित्र प्रतीकों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

इस मामले को लेकर संगठन ने लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-3 में शिकायत दर्ज करवाई है और गायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

शिवसेना पंजाब के अध्यक्ष Vaneet Dua ने कहा कि केवल लोकप्रियता और व्यूज़ हासिल करने के लिए सदियों पुरानी संत परंपरा को ‘पाखंड’ और ‘बिजनेस’ के रूप में प्रस्तुत करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि सनातन धर्म में भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष और तिलक त्याग, तपस्या और वैराग्य के प्रतीक हैं, जिन्हें मनोरंजन या पॉप कल्चर के रूप में दिखाना धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर वीडियो की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी गीत को लेकर बहस तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *