Live Updates
पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश?पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगेसुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ाजंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवालजंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवालनए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवालमेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: CM भगवंत सिंह मानपंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश?पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगेसुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ाजंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवालजंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवालनए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवालमेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: CM भगवंत सिंह मान
1 min read

कुरुक्षेत्र में महर्षि कश्यप जयंती समारोह में पहुंचे CM सैनी, कश्यप समाज के लिए किए कई बड़े ऐलान।

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा कस्बे में महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अनाज मंडी परिसर में चल रहा है, जहां हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

इस विशेष मौके पर हरियाणा भर से बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग एकत्र हुए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर कोने पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पहली बार OBC आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर इस समाज के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ओबीसी छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने प्रभावी नीतियां लागू की हैं, जिससे समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा में बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

केंद्रीय विद्यालयों से लेकर एमबीबीएस तक के दाखिलों में 27% आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है। इसके अलावा, ओबीसी युवाओं को उद्योग क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का अवसर दिया गया है। प्रदेश के हर जिले से लोग कार्यक्रम में आएंगे। लोगों के आने-जाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है। प्राइवेट व्हीकल से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है।

50 वोट पर देंगे नौकरी

CM नायब सैनी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्ष के कई नेता वोट के बदले नौकरी देने की बात कर रहे थे। कोई कह रहा था हुड्डा साहब ने कहा है कि 2 लाख नौकरियां देंगे, मेरे हिस्से में 2 हजार आती हैं, मैं आपके परिवार को 1 नौकरी दूंगा। कोई बोलता था, जितनी नौकरियां मेरे हिस्से में आएंगी, सब दूंगा। कुछ तो यह तक कह रहे थे 50 वोट दिला दो, एक नौकरी आपके परिवार को पक्की।

मगर वोट के बदले नौकरी देने वालों के भ्रष्टाचार को हरियाणा की जनता ने जवाब कड़ा जवाब दिया। CM ने महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र, लाडवा या इंद्री में कश्यप राजपूत धर्मशाला के लिए प्लॉट देने की घोषणा की। साथ ही लाडवा में एक चौक और किसी 1 संस्थान का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखने का ऐलान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *