Live Updates
चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवांपंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयानPSEB ने 2027 की 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जामपटियाला में पुल टूटने के मामले की विशेषज्ञ करेंगे जांच, NHAI और जल संसाधन विभाग से मांगा रिकॉर्ड26 नवंबर को आप की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे: बलजिंदर कौरआप हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर माताओं और बहनों की आवाज़ करेगी बुलंद: मनीष सिसोदियाचंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवांपंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयानPSEB ने 2027 की 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जामपटियाला में पुल टूटने के मामले की विशेषज्ञ करेंगे जांच, NHAI और जल संसाधन विभाग से मांगा रिकॉर्ड26 नवंबर को आप की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे: बलजिंदर कौरआप हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर माताओं और बहनों की आवाज़ करेगी बुलंद: मनीष सिसोदिया
1 min read

कर्ज़ न चुका पाने वाले किसानों को राहत देने की तैयारी, पंजाब सरकार ला सकती है नई योजना

पंजाब सरकार ग्रामीण सहकारी समितियों से जुड़े उन किसानों को राहत देने की तैयारी कर रही है, जो समय पर फसली ऋण नहीं चुका पाने के कारण नए कर्ज़ से वंचित हो जाते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐसे किसानों को राहत देने के लिए एक विशेष योजना तैयार करवाई है, ताकि उन्हें दोबारा फसली ऋण लेने में सुविधा मिल सके।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही इस योजना का ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक योजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसकी घोषणा किसी भी समय की जा सकती है।

गौरतलब है कि सहकारी बैंक किसानों को प्रत्येक सीजन में प्रति एकड़ करीब 25 हजार रुपये तक का फसली ऋण खाद, बीज और अन्य कृषि जरूरतों के लिए उपलब्ध कराते हैं। किसानों को फसल कटाई के बाद यह ऋण वापस करना होता है, लेकिन कई बार आर्थिक परेशानियों या फसल नुकसान के कारण कुछ किसान समय पर भुगतान नहीं कर पाते।

ऐसे किसानों को अगली फसल के लिए नया ऋण मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब राज्य सरकार इस व्यवस्था को आसान बनाने और किसानों को राहत देने के लिए नई नीति लागू करने पर विचार कर रही है।

सरकार का मानना है कि इस पहल से किसानों को खेती के लिए समय पर वित्तीय सहायता मिल सकेगी और उनकी आर्थिक परेशानियां भी कम होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *