Live Updates
अकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नूजितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानमोदी सरकार के मंत्री ने माना, पंजाब में पराली जलने में ऐतिहासिक कमी आई- केजरीवालकनाडा में पंजाबी मॉडल नवजोत कौर ने बढ़ाया मान, दस्तार पहनकर फैशन शो के रैंप पर किया वॉकपटियाला-संगरूर हाईवे पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा; दो ट्रक लटकेजागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार संशोधन एक्ट के आपसी सहमति से हल के लिए पंजाब सरकार की कोऑर्डिनेशन कमेटी श्री अमृतसर साहिब पहुंचीभाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन जवाब दें कि गुजरात पोर्ट से आ रहे ड्रग्स को रोकने के लिए भाजपा ने क्या कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नूअकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नूजितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानमोदी सरकार के मंत्री ने माना, पंजाब में पराली जलने में ऐतिहासिक कमी आई- केजरीवालकनाडा में पंजाबी मॉडल नवजोत कौर ने बढ़ाया मान, दस्तार पहनकर फैशन शो के रैंप पर किया वॉकपटियाला-संगरूर हाईवे पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा; दो ट्रक लटकेजागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार संशोधन एक्ट के आपसी सहमति से हल के लिए पंजाब सरकार की कोऑर्डिनेशन कमेटी श्री अमृतसर साहिब पहुंचीभाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन जवाब दें कि गुजरात पोर्ट से आ रहे ड्रग्स को रोकने के लिए भाजपा ने क्या कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू
1 min read

कपूरथला जेल में कैदियों के बीच झड़प, 3 घायल, पुलिस ने संभाले हालात

पंजाब के कपूरथला स्थित केंद्रीय जेल में शनिवार देर रात अचानक तनावपूर्ण माहौल बन गया। जेल के अंदर कैदियों के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान कुछ कैदियों ने बैरकों में आग लगा दी और जेल की दीवारें फांदकर छतों पर चढ़ गए। घटना में तीन कैदी घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बैरक बदलने को लेकर कुछ कैदियों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कैदियों ने जेल परिसर में कई जगह आगजनी शुरू कर दी। कुछ कैदी हाथों में मशालें लेकर जेल की छतों पर चढ़ गए। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्हें कथित तौर पर कैदियों ने खुद रिकॉर्ड किया।

मामले को लेकर कपूरथला के SSP ने बताया कि जेल के अंदर बैरक को लेकर कैदियों में विवाद हुआ था। झड़प में तीन कैदी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और छत पर चढ़े कैदियों को नीचे उतारा गया।

SSP ने यह भी स्पष्ट किया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और कोई भी कैदी जेल से फरार नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *