Live Updates
Airport पर 2 घंटे रोके जाने से नाराज CM मान, जांच को लेकर उठाए सवाल‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंसपंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरितपंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवालराजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नूअगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ाबिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवालAirport पर 2 घंटे रोके जाने से नाराज CM मान, जांच को लेकर उठाए सवाल‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंसपंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरितपंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवालराजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नूअगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ाबिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल
1 min read

ऑपरेशन सिंदूर के बाद CM योगी का कड़ा संदेश: ‘शहीद शुभम की पत्नी से बोले – दोषियों को नहीं बख्शेंगे।

भारत ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जाकर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-ऑक्यूपाइड जम्मू-कश्मीर (PoJK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह अभियान रात लगभग डेढ़ बजे शुरू हुआ, जिसमें बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे क्षेत्रों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया। सरकारी बयान के अनुसार, इस कार्रवाई में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया।

इस अभियान के माध्यम से भारत ने यह संदेश दिया है कि वह अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि को सहन नहीं करेगा। यह कार्रवाई क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह एयर स्ट्राइक ना केवल भारत की सैन्य शक्ति का परिचायक है, बल्कि यह एक स्पष्ट संदेश भी है कि आतंक के खिलाफ भारत की नीति अब ‘कृपा नहीं, कार्रवाई’ की है। इस अभियान के बाद उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा: “जय हिंद! जय हिंद की सेना!”

‘हमारा सिंदूर कोई नहीं उजाड़ सकता’: CM योगी आदित्यनाथ

आपको बता दें कि इससे पहले, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहलगाम हमले में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के जवान शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिलने पहुंचे थे, तब उन्होंने बेहद भावुक लेकिन दृढ़ लहजे में कहा था कि माताओं और बहनों के सामने कोई उनका सिंदूर उजाड़े यह भारत जैसे देश में स्वीकार नहीं किया जा सकता।मुख्यमंत्री ने आतंकवादी घटना को ‘क्रूर, वीभत्स और कायराना’ करार दिया और कहा कि यह हमला ना केवल भारत बल्कि हर सभ्य समाज के मूल्यों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने विश्वास जताया कि आतंकवाद अब अपने अंतिम चरण में है और इसका पूरी तरह से खात्मा सुनिश्चित किया जाएगा।

आतंकवाद पर आखिरी कील ठोकने का संकल्प

मुख्यमंत्री योगी ने यह भी स्पष्ट किया कि आतंकियों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्म पूछकर किसी को मारना यह हमारे देश में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आतंकवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोकना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार में आतंकियों के लिए कोई जगह नहीं है। हम आतंकियों को वोट बैंक नहीं मानते। उनके जहरीले फन को कुचलना ही हमारी नीति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *