Live Updates
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी सभी FIR रद्द1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब में किया विरोध प्रदर्शनपंजाब में अगस्त में भी मानसून रहा कमजोर, सामान्य से 39% कम बारिश; अब 2 से 4 सितंबर तक अलर्टमुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12,467 उपचारों को ₹51.58 करोड़ की वित्तीय सहायताASAP उम्मीदवार हरमनप्रीत सिंह खोखर ईवनिंग डिपार्टमेंट प्रधान चुने गए; स्टूडेंट फ्रंट दूसरे, एबीवीपी तीसरे नंबर पर रहाभगवंत मान सरकार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स के आदेशों का पालन करेगी: हरपाल सिंह चीमापंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई: बरिंदर कुमार गोयलसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी सभी FIR रद्द1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब में किया विरोध प्रदर्शनपंजाब में अगस्त में भी मानसून रहा कमजोर, सामान्य से 39% कम बारिश; अब 2 से 4 सितंबर तक अलर्टमुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12,467 उपचारों को ₹51.58 करोड़ की वित्तीय सहायताASAP उम्मीदवार हरमनप्रीत सिंह खोखर ईवनिंग डिपार्टमेंट प्रधान चुने गए; स्टूडेंट फ्रंट दूसरे, एबीवीपी तीसरे नंबर पर रहाभगवंत मान सरकार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स के आदेशों का पालन करेगी: हरपाल सिंह चीमापंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई: बरिंदर कुमार गोयल
1 min read

अमृतसर में नशा विरोधी मुहिम की शुरुआत: मंत्री मुंडियां बोले – 1 मार्च से 8000 FIR, हजारों तस्कर गिरफ्तार।

पंजाब सरकार के “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत अमृतसर में एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई। यह जनसभा पहले 2 मई को खालसा कॉलेज, अमृतसर में होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम में बदलाव के चलते इसे स्थगित करना पड़ा।

आज इस मुहिम की शुरुआत श्री वाल्मीकि तीर्थ से कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और हरभजन सिंह ईटीओ ने की। मंत्री मुंडियां ने बताया कि 1 मार्च 2025 से अब तक पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ करीब 8,000 FIR दर्ज की हैं और हजारों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर काम कर रही डिफेंस कमेटियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही इस मुहिम को मजबूती मिली है।

बरामदगी और कार्रवाई

अब तक की गई कार्रवाई में पुलिस ने साढ़े तीन किलो हेरोइन, लगभग 10,000 किलो पोस्ता, 160 किलो अफीम, गांजा, चरस, नशीली गोलियां व अन्य पदार्थ बरामद किए हैं। इसके अलावा दो नंबर की कमाई से बनाई गई संपत्तियों को भी जब्त किया गया है।

मुंडियां ने कहा कि अब वक्त है नशे की मांग को खत्म करने का। इसके लिए जरूरी है कि नशे के शिकार लोगों का इलाज करवाया जाए। उन्होंने बताया कि हर जिले में नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं और अमृतसर में 700 बेड वाला एक विशाल पुनर्वास केंद्र काम कर रहा है। उन्होंने अपील की कि लोग अपने मोहल्ले या गांव के नशाग्रस्त व्यक्तियों को रोगी समझकर इलाज के लिए आगे लाएं, सरकार उनका मुफ्त इलाज कराएगी।

सरहदी इलाकों के लोगों की सराहना

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि अब नशा तस्करों में गांववासियों का डर बैठ चुका है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का साथ इसी तरह बना रहा, तो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा तय की गई 31 मई तक नशा मुक्त पंजाब की समय सीमा जरूर पूरी होगी।

पुलिस व प्रशासन की अपील

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने भरोसा दिलाया कि जनता से मिली हर जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने ग्राम पंचायतों, पार्षदों और आम जनता से अपील की कि वे नशे के रोगियों का इलाज करवाने के लिए आगे आएं। ज़िला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह ने कहा कि लोगों के सहयोग से बॉर्डर क्षेत्र में तस्करी का नेटवर्क तोड़ा जा चुका है।

नशा खत्म करने की शपथ भी दिलाई

इस अवसर पर आजाद भगत सिंह विरासत मंच द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों पर लोगों को जागरूक किया गया। कैबिनेट मंत्रियों ने डिफेंस कमेटी के सदस्यों को नशा मुक्त समाज की शपथ भी दिलाई।

इस कार्यक्रम में मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, श्रीमती जीवनजोत कौर, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. जसबीर सिंह संधू, दलबीर सिंह टोंग, सोनिया मान, श्री दीक्षित धवन, कुलदीप सिंह मत्तेवाल, डीआईजी सतींदर सिंह, चेयरमैन बलदेव सिंह मियादियां, करमजीत सिंह रिंटू, जसप्रीत सिंह, जुगिंदरपाल सिंह जग्गा मजीठिया, इकबाल सिंह, नरेश पाठक समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *