Live Updates
कबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तारकबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तार
1 min read

हरियाणा: परिवहन मंत्री अनिल विज ने सुनी PM के मन की बात: बोले- ये मोदी के नहीं जनता के मन की बात।

अंबाला में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार को सदर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ PM नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम (122वां एपिसोड) सुना। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मोदी जी की नहीं, बल्कि देश की जनता के मन की बात होती है।

उन्होंने विपक्ष के उस तंज का भी जवाब दिया जिसमें कहा गया कि “भारत में अब एक नया ब्लड ग्रुप आ गया है।” इसके अलावा भारत की अर्थव्यवस्था के जापान को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंचने पर अनिल विज ने खुशी जताई। पंजाब के एक विधायक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया खुद भी भ्रष्टाचार के केस में जमानत पर बाहर हैं।

टी ग्रुप के साथ सुनी मन की बात

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज अपने टी ग्रुप के साथ अंबाला छावनी में PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान विज बोले कि ये पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो अपने मन की बात सभी से करते हैं।

इस कार्यक्रम वे हर मुद्दे पर बात करते हैं, जैसे ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बारे में, उन्होंने आज लोगो को बताया है कितनी वीरता के साथ सैनिकों ने इस युद्ध को लड़ा है वही नक्सलाइट मूमेंट के बारे में भी बात की गई, पर्यावरण रक्षा के लिए जो संख्या बढ़ती जा रही है उसके बारे में जिक्र किया गया। वहीं, ड्रोन निधि का जिक्र किया गया इसके साथ ही सभी इंपॉर्टेंट विषय के बारे में आज बात की गई है।

सीजफायर के बाद जुबानी गोलाबारी हुई शुरू

प्रधानमंत्री मोदी के एक बयान पर विपक्ष द्वारा मार्केट में नए खून की बात की जा रही है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान पाकिस्तान की लड़ाई का सीजफायर हो गया उसी दिन से जुबानी गोलाबारी हो रही है। जिससे हमारी सेना और लोग आहत हैं। लोग परेशान है इस जुबानी गोलाबारी से। प्रधानमंत्री ने सेना को फ्री कर दिया था ये पहली बार है जो लोगों को पता लगा है कि युद्ध में क्या हुआ है।

अगली बार अर्थव्यवस्था और बेहतर होगा

अर्थव्यवस्था मामले में हिंदुस्तान के चौथे नंबर पर आने पर विज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हिंदुस्तान चौथे नंबर पर आ गया ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह उपलब्धि पूरे देश की देश के नेताओं की है। उन्होंने कहा कि अगली बार इससे भी बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *