Live Updates
भाजपा पिछले दरवाजे के ज़रिए पंजाब के स्त्रोतों पर कंट्रोल कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है: Baltej Pannuपंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायलपंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी:16 से बारिश-आंधी की संभावना; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी‘पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू…’ अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंजPunjab News: आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दियास्पीकर ने संगत को बेअदबी विरोधी बिल की प्रति सौंपी:Patiala में संधवा बोले-बेअदबी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजाभगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआतभाजपा पिछले दरवाजे के ज़रिए पंजाब के स्त्रोतों पर कंट्रोल कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है: Baltej Pannuपंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायलपंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी:16 से बारिश-आंधी की संभावना; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी‘पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू…’ अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंजPunjab News: आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दियास्पीकर ने संगत को बेअदबी विरोधी बिल की प्रति सौंपी:Patiala में संधवा बोले-बेअदबी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजाभगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत
1 min read

राजस्थान, यूपी-बिहार में लू का अलर्ट; MP सहित 20 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की संभावना, मानसून आने में 12 दिन बाकी।

आज गुरुवार को देश के 20 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। MP , तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। महाराष्ट्र में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में लू का प्रकोप रहने की संभावना है। बिहार के 23 और उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को रोहतास जिले में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे अधिक तापमान रहा।

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को बंगाल की खाड़ी पहुंच गया। यह 27 मई को केरल में दस्तक देगा। यानी मानसून आने में 12 दिन बचे हैं।

मानसून ने मंगलवार को निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दी थी। हर साल 22 मई के आसपास अंडमान में प्रवेश करने वाला मानसून इस साल नौ दिन पहले आया है।

अगले 2 दिनों का मौसम अपडेट

16 मई: छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज आंधी और बारिश का असर बना रहेगा। पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण भारत के तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी आंधी-बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।

17 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में मौसम खराब बना रहेगा। साथ ही ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में तेज बारिश का असर रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लगातार भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। गुजरात और महाराष्ट्र में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *