Live Updates
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से सरकारी दफ्तर फिर पुराने समय के अनुसार खुलेंगेऔद्योगिक और कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, केंद्र ने बहाल की पूरी सप्लाई1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई विभिन्न सेवाओं की फीसभीषण गर्मी से मिलेगी राहत, पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजनता फैसला करेगी; धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठा प्रचार मुझे पंजाब के लिए काम करने से नहीं रोक सकता : CM भगवंत सिंह मानमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का वीडियो फर्जी था, पूरी साजिश का हुआ खुलासागायक गुरु रंधावा के जिम में हुई गोलीबारी मामले में कार्रवाई; दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 शूटर घायलपंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से सरकारी दफ्तर फिर पुराने समय के अनुसार खुलेंगेऔद्योगिक और कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, केंद्र ने बहाल की पूरी सप्लाई1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई विभिन्न सेवाओं की फीसभीषण गर्मी से मिलेगी राहत, पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजनता फैसला करेगी; धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठा प्रचार मुझे पंजाब के लिए काम करने से नहीं रोक सकता : CM भगवंत सिंह मानमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का वीडियो फर्जी था, पूरी साजिश का हुआ खुलासागायक गुरु रंधावा के जिम में हुई गोलीबारी मामले में कार्रवाई; दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 शूटर घायल
1 min read

बेरी MLA रघुवीर कादियान अस्पताल में भर्ती: CM ने हालचाल जाना, मोहाली में हिप सर्जरी के बाद दो दिन से इलाज जारी

झज्जर के बेरी से कांग्रेस विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वे हर साल एक बार रूटीन चेकअप के लिए एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती होते हैं। उनके भर्ती होने की जानकारी मिलने पर प्रदेश के CM नायब सिंह सैनी ने भी उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना।

विधायक कादियान के सेवादार गणेश ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सामान्य जांच के लिए आए थे, लेकिन जांच के दौरान हिप में कुछ समस्या सामने आने पर एक छोटा ऑपरेशन करना पड़ा। इस प्रक्रिया में उनके हिप पर 3-4 टांके लगे हैं।

7 साल पहले बदलवाए थे घुटने

सेवादार गणेश ने बताया कि रूटीन चैकअप हुआ है, विधायक बिल्कुल स्वस्थ हैं। वहीं कई साल पहले विधायक ने हिप की सर्जरी कराई थी, जिसके कारण उनके हिप में कोई छोटी सी दिक्कत के कारण उन्हें टांंके लगवाने पड़े हैं।

बेरी से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह कादियान की उम्र 81 साल की हो चुकी है। हालांकि उन्होंने करीब सात साल पहले अपने दोनों घुटनों में दर्द रहने के चलते सर्जरी करा बदलवा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *