Live Updates
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी मेहनत से पंजाब को काले दौर से बाहर निकाला; अब हमें अच्छे कामों को रुकने नहीं देना चाहिए: अरविंद केजरीवालAAP ने रॉबी कंग को सौंपी नवांशहर की कमान, हलका इंचार्ज किया नियुक्तफ्रांस पहुंचे PM मोदी, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागतबिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरीभगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवालस्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील कीजेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामदमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी मेहनत से पंजाब को काले दौर से बाहर निकाला; अब हमें अच्छे कामों को रुकने नहीं देना चाहिए: अरविंद केजरीवालAAP ने रॉबी कंग को सौंपी नवांशहर की कमान, हलका इंचार्ज किया नियुक्तफ्रांस पहुंचे PM मोदी, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागतबिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरीभगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवालस्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील कीजेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद
1 min read

पहलगाम ह/म/ले के बाद Punjab में रेड अलर्ट, सीएम भगवंत मान ने की उच्चस्तरीय बैठक।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की दुखद मृत्यु ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है। इस जघन्य हमले की कड़ी निंदा करते हुए Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह एक अत्यंत कायराना और अमानवीय कृत्य है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि निहत्थे और मासूम लोगों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने मांग की कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए और आतंकवाद के हर रूप का निर्णायक विरोध किया जाना चाहिए।

उधर, इस हमले के बाद पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने अन्य राज्यों के साथ Punjab की सीमाओं, विशेषकर पठानकोट क्षेत्र में, पर विशेष जांच और नाकाबंदी करके वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम पठानकोट और सीमावर्ती जिलों में विशेष जांच की गई। पंजाब पुलिस ने राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है और पुलिस थानों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। जानकारी के अनुसार, बैठक में कश्मीर आतंकवादी हमले के बाद पंजाब में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा होगी। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने पर जोर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि सितंबर 2024 से अब तक Punjab में पुलिस थानों पर 16 हैंड ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। लगातार हो रहे आतंकी हमलों को देखते हुए राज्य में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *