Live Updates
कबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तारकबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तार
1 min read

पहलगाम हमला: CM योगी का आया रिएक्शन, बोले – ‘आतंकी हमला कायरतापूर्ण ‘

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को कायराना और अत्यंत निंदनीय करार दिया है। उन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि इस दुखद घड़ी में वह उनके साथ हैं। सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए घटना की कड़ी आलोचना की। पहलगाम के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर हुए इस हमले में 27 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई।

इधर, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी दी. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य उच्चस्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे.

जानकारी के मुताबिक, हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर हुआ. आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

एलओसी पर भारतीय सेना ने रेड अलर्ट जारी किया

आतंकी हमले के बाद एलओसी पर भारतीय सेना ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. पहलगाम हमले के बाद से पीओके में सन्नाटा पसर गया है. पाक फौज अपने पोस्ट को छोड़ अपने बंकरों में दुबक गई है. अब पोस्ट पर तैनात रहने वाले पाक सैनिक दिखाई नहीं दे रहे हैं. गर्मियों के मौसम में पाकिस्तान हमेशा से ही जम्मू कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की कोशिशों और आतंकी हमले को कोशिशों को बढ़ा देता है. पहलगाम में हुआ हमला भी उसी की एक कड़ी है. अमूमन टूरिस्ट को निशाना नहीं बनाया जाता. लेकिन इस बार ऐसा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *