Live Updates
बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी उपलब्धि, मुर्गियों के लिए विकसित की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीनदादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमृतपाल सिंह, 21 नवंबर को मिली 3 घंटे की पैरोलसोनम वांगचुक ने सरकार पर उठाए सवाल, जेल और नजरबंदी पर खर्च हुए करोड़ों रुपये का मुद्दा उठायाशैरी मान के मोहाली शो से पहले विवाद, कुछ गानों पर बाल अधिकार आयोग ने जताई आपत्तिमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला, ‘नो कैश, नो फरमाइश’ प्रणाली के तहत 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारीपंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानजागत जोत सत्कार संशोधन एक्ट पर पंजाब सरकार की 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी कल श्री अमृतसर साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब के माहिर पैनल से करेगी मुलाकातबर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी उपलब्धि, मुर्गियों के लिए विकसित की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीनदादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमृतपाल सिंह, 21 नवंबर को मिली 3 घंटे की पैरोलसोनम वांगचुक ने सरकार पर उठाए सवाल, जेल और नजरबंदी पर खर्च हुए करोड़ों रुपये का मुद्दा उठायाशैरी मान के मोहाली शो से पहले विवाद, कुछ गानों पर बाल अधिकार आयोग ने जताई आपत्तिमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला, ‘नो कैश, नो फरमाइश’ प्रणाली के तहत 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारीपंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानजागत जोत सत्कार संशोधन एक्ट पर पंजाब सरकार की 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी कल श्री अमृतसर साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब के माहिर पैनल से करेगी मुलाकात
1 min read

पंजाब में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, 22 अगस्त को 4 जिलों में येलो अलर्ट

पंजाब में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 27 अगस्त के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रह सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने का अनुमान है।

21 अगस्त: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोगा और बरनाला में कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। आज किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

22 अगस्त: बारिश को लेकर सबसे अहम दिन रहेगा। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मोहाली में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

23 अगस्त: उत्तरी पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश की संभावना बनी रहेगी। मध्य पंजाब के कई जिलों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है, जबकि दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में छिटपुट बारिश के आसार हैं।

24 अगस्त: बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और लुधियाना में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

25 से 27 अगस्त: मौसम विभाग के विस्तारित पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान भी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रह सकता है। दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बारिश अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है।

तापमान भी रहेगा सामान्य से अधिक

बारिश के बावजूद पंजाब में तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। उत्तरी जिलों में तापमान 34 से 36 डिग्री और मध्य पंजाब में करीब 32 से 35 डिग्री रहने का अनुमान है।

25 से 27 अगस्त के दौरान भी तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। रात के समय उत्तरी पंजाब में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री, मध्य पंजाब में 24 से 26 डिग्री और दक्षिणी हिस्सों में 26 से 28 डिग्री के आसपास रह सकता है।

गुरुवार को बठिंडा सबसे गर्म

गुरुवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा 38 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। फरीदकोट में 36, पटियाला, फिरोजपुर और मोहाली में 35.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

वहीं बारिश की बात करें तो गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक गुरदासपुर में सबसे ज्यादा 47.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। रूपनगर में 12, लुधियाना में 9.6, फिरोजपुर में 4.5, पटियाला में 4 और जालंधर में 3.5 मिमी बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *