Live Updates
दिलजीत दोसांझ बिहार में करना चाहते थे कॉन्सर्ट, प्रशासन ने नहीं ली भीड़ संभालने की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली मंजूरीगेंदबाजों ने फिर डुबोई लुटिया, सीफर्ट-फिलिप्स ने जमकर की धुनाई; पांचवें टी20 में भी हारा भारतसोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 10 दिन में सोना 5,840 और चांदी 25 हजार रुपये सस्तीत्योहारों से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगारचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीतापंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्टबिना पुलिस वेरिफिकेशन किराएदार रखने वाले सावधान! अंबाला पुलिस करेगी सख्त कार्रवाईदिलजीत दोसांझ बिहार में करना चाहते थे कॉन्सर्ट, प्रशासन ने नहीं ली भीड़ संभालने की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली मंजूरीगेंदबाजों ने फिर डुबोई लुटिया, सीफर्ट-फिलिप्स ने जमकर की धुनाई; पांचवें टी20 में भी हारा भारतसोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 10 दिन में सोना 5,840 और चांदी 25 हजार रुपये सस्तीत्योहारों से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगारचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीतापंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्टबिना पुलिस वेरिफिकेशन किराएदार रखने वाले सावधान! अंबाला पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई
1 min read

पंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अपडेट, 5 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 31 अक्टूबर को राज्य और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। बादल छंटने के बाद दिन के समय धूप निकलेगी, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा।

इस दौरान पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान अब सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। रोपड़ में सबसे अधिक 32.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पंजाब और इसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से करीब 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, दक्षिणी पंजाब में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद इसी तरह का मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ गया है।

विभाग के अनुमान के मुताबिक, 5 नवंबर तक पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। आने वाले दिनों में रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि दिन का तापमान 30 से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस कारण दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होगी, लेकिन सुबह और शाम मौसम ठंडा रहेगा।

दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब के मैदानी और अर्ध-पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 1 से 4.4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पठानकोट के थीन डैम क्षेत्र में सबसे ज्यादा 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा।

इसी तरह होशियारपुर के सलरन में तापमान 4.2 डिग्री गिरकर 27.8 डिग्री पर आ गया। पठानकोट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में भी तापमान 3 डिग्री कम हुआ, जहां अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके अलावा, रूपनगर के भाखड़ा डैम क्षेत्र में अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री गिरकर 28 डिग्री रहा। तापमान में आई इस गिरावट के कारण इन इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *