Live Updates
5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहरकर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरकआप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरेंपंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थीअभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमानसुनाम के शेरों गांव में CM भगवंत मान को मिला लोगों का भरपूर प्यार, बोले- पंजाब अब काम की राजनीति के साथमिशन क्लीन पंजाब: हरजोत सिंह बैंस खुद ग्राउंड पर, नंगल में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहरकर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरकआप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरेंपंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थीअभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमानसुनाम के शेरों गांव में CM भगवंत मान को मिला लोगों का भरपूर प्यार, बोले- पंजाब अब काम की राजनीति के साथमिशन क्लीन पंजाब: हरजोत सिंह बैंस खुद ग्राउंड पर, नंगल में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
1 min read

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक पहल के साथ भारत हाइड्रोजन ट्रेन शुरू करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। प्रधानमंत्री आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे पर भी हैं।

सबसे पहले हरियाणा के जींद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच चलेगी। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेनों की शुरुआत करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले यह तकनीक केवल जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही इस्तेमाल की जा रही थी।

यह 10 डिब्बों वाली हाइड्रोजन ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर 14 स्टेशनों को जोड़ेगी। ट्रेन की अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और यह लगभग 2 घंटे में 89 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसका किराया 5 रुपये से 25 रुपये तक रखा गया है, जिससे आम यात्रियों को भी सस्ती और आधुनिक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

इसके बाद प्रधानमंत्री जींद में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे एक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, दो मेडिकल कॉलेज समेत कुल नौ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *