Live Updates
आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कीपंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मानदिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवालगुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नूभाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आपअश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कीपंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मानदिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवालगुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नूभाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आपअश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़
1 min read

दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को कुचलने के लिए बर्बरता की सारी हदें पार करने पर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि शनिवार के तांडव के बाद, ऐसा ना हो कि ज्ञानेश कुमार के साथ-साथ मोदीजी का भी इस्तीफा हो जाए। मोदी जी ने देश की राजधानी में तांडव की सारी हदें पार कर हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि अब आपकी गीदड़ भभकियों से कोई डरने वाला नहीं है। देश का युवा जाग चुका है और आपने उनके मन से डर भी निकाल दिया।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को मोदी जी ने जो तांडव किया है, उसमें उन्होंने सारी हदें पार कर दीं और हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया। उनके अत्याचार के वीडियो चारों तरफ घूम रहे हैं। छोटी-छोटी लड़कियों के साथ अत्याचार और बदसलूकी की जा रही है। उन्होंने वकीलों और पत्रकारों तक को नहीं छोड़ा, किसी को भी नहीं छोड़ा। ऐसा ना हो कि ज्ञानेश कुमार के साथ-साथ मोदी जी का भी इस्तीफा हो जाए।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को मोदी सरकार ने वकीलों को भी नहीं छोड़ा। सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील को मोदी जी की पुलिस सड़क पर घसीटते हुए ले गई। पुलिस ने वकीलों को पीटा, उन्हें हिरासत में लिया और उनके साथ बदसलूकी की। आज तक इतिहास में किसी भी सरकार ने वकीलों के साथ इस तरह की बदतमीजी करने की हिम्मत नहीं की। जिस भी सरकार ने ऐसा किया, वह सरकार सत्ता में नहीं बची।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी ने देश में आपातकाल लागू कर दिया है। मीडिया संस्थानों के मालिक भी अब सुरक्षित नहीं हैं। हिंदी ख़बर और लिविंग इंडिया ग्रुप के एडिटर इन चीफ अतुल अग्रवाल को मोदी जी ने हरियाणा पुलिस से गिरफ्तार करवा दिया है क्योंकि उनका चैनल हरियाणा में लगातार फैल रहे नशे के कारोबार को पिछले कुछ दिनों से दिखा रहा था। ये मोदी सरकार का बेहद शर्मनाक आचरण है और लोकतंत्र ख़त्म होने की निशानी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *