Live Updates
बिना पुलिस वेरिफिकेशन किराएदार रखने वाले सावधान! अंबाला पुलिस करेगी सख्त कार्रवाईपंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अपडेट, 5 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्कपंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली सूची जारी, CM भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनावदिलजीत दोसांझ ने स्टेज से आलोचकों को दिया जवाब, कहा—पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ!अवैध खनन के मामलों में 28.70 करोड़ रुपये के जुर्माने लगाए, 27.33 करोड़ रुपये वसूले: बरिंदर कुमार गोयलकांग्रेस ने अपने राज में पुलिस थानों में राजनीतिक दादागिरी का कल्चर बनाया, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, सुखजिंदर रंधावा को यह समझना चाहिए: अंगद दीप सिंह सोहलबदरीनाथ से ऋषिकेश जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 यात्रियों की मौत की खबरबिना पुलिस वेरिफिकेशन किराएदार रखने वाले सावधान! अंबाला पुलिस करेगी सख्त कार्रवाईपंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अपडेट, 5 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्कपंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली सूची जारी, CM भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनावदिलजीत दोसांझ ने स्टेज से आलोचकों को दिया जवाब, कहा—पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ!अवैध खनन के मामलों में 28.70 करोड़ रुपये के जुर्माने लगाए, 27.33 करोड़ रुपये वसूले: बरिंदर कुमार गोयलकांग्रेस ने अपने राज में पुलिस थानों में राजनीतिक दादागिरी का कल्चर बनाया, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, सुखजिंदर रंधावा को यह समझना चाहिए: अंगद दीप सिंह सोहलबदरीनाथ से ऋषिकेश जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 यात्रियों की मौत की खबर
1 min read

दिलजीत दोसांझ ने स्टेज से आलोचकों को दिया जवाब, कहा—पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ!

दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हो और वहां संगीत के साथ कोई चर्चा न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! दिल्ली में अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ के पहले शो के दौरान दिलजीत ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने स्टेज से कहा कि पंजाबियों को अपने हक के लिए लड़ना सिखाने की जरूरत नहीं है।

दरअसल, 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत का लाइव कॉन्सर्ट हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में करीब 70 हजार लोग पहुंचे। लेजर लाइट्स, ड्रोन और रंग-बिरंगी रोशनी ने कॉन्सर्ट को खास बना दिया।

इस दौरान दिलजीत ने उस पुराने विवाद पर भी अपना पक्ष रखा, जो छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनके बयान के बाद शुरू हुआ था। उस समय दिलजीत ने कहा था कि वह एक कलाकार हैं। इसके बाद कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की थी।

अब दिल्ली के स्टेज से दिलजीत ने कहा कि वह सभी से प्यार करते हैं और अगर वह चुप हैं, तो उन्हें चुप रहने दिया जाए। उन्होंने अपनी फिल्म की आलोचना करने वालों को भी जवाब देते हुए कहा कि इसे बनाने और लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्हें लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी है।

दिलजीत के बयान के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर ‘दिलजीत भाजी के लिए’ शीर्षक से एक पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा कि दिलजीत की एक पुरानी टिप्पणी से उन्हें दुख पहुंचा था, लेकिन उनका कोई निजी विवाद नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह आज भी दिलजीत के प्रशंसक हैं और गायक के लिए उनके मन में सम्मान बरकरार है।

बता दें कि दिलजीत के ‘ऑरा इंडिया टूर’ का अगला शो 15 नवंबर को इंदौर में होने की जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *