Live Updates
बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूतCM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडीदिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्तचंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगीपंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथभगवंत मान सरकार की नशों के खिलाफ बड़ी मुहिम: ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत 11 तारीख को अमृतसर में होगी एक बड़ी यूथ रनCM भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों को Asian Hockey Champions Trophy के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिएबल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूतCM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडीदिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्तचंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगीपंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथभगवंत मान सरकार की नशों के खिलाफ बड़ी मुहिम: ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत 11 तारीख को अमृतसर में होगी एक बड़ी यूथ रनCM भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों को Asian Hockey Champions Trophy के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
1 min read

जालंधर में पुलिस एनकाउंटर, गढ़ा रोड फायरिंग का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

पंजाब के जालंधर में गढ़ा रोड फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी श्याम लाल के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली थी कि गढ़ा रोड फायरिंग मामले का आरोपी श्याम लाल जालंधर कैंट के जमशेर खास इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें श्याम लाल के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की और कथित तौर पर दोबारा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि श्याम लाल मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है, लेकिन पिछले कुछ समय से जालंधर के गढ़ा इलाके में रह रहा था। उसे 4 जुलाई को एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ तस्करी के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था।

जांच में यह भी पता चला है कि वह भारतीय न्याय संहिता की हत्या के प्रयास से संबंधित धारा के एक अन्य मामले में भी वांछित था। पुलिस के अनुसार उसने अपने साथी साहिल के साथ मिलकर अपने रिश्तेदार अमरजीत पर जानलेवा हमला किया था और उसके बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि श्याम लाल के अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। शुरुआती जांच के अनुसार वह बिहार से बड़ी मात्रा में गांजा लाकर पंजाब के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस का दावा है कि इस अवैध कारोबार के दौरान अपना दबदबा बनाए रखने के लिए वह हथियार भी रखता था और कई बार उनका इस्तेमाल कर चुका है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास से बरामद अवैध हथियार कहां से आए और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस संबंध में बिहार पुलिस से भी संपर्क किया गया है, ताकि आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अंतरराज्यीय कनेक्शन की जांच की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *