Live Updates
कबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तारकबड्डी जगत में शोक, मशहूर जाफी गोरा समालसर का निधनदेशभर में बारिश का कहर, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट; दिल्ली-UP से लेकर हिमाचल और Northeast तक मौसम रहेगा सक्रिय18–45 साल के लोगों में Mental Health Treatment की बढ़ी जरूरत, CM सेहत योजना के तहत 7 महीनों में 709 लोगों को मिला Cashless इलाजस्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़मीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़।आज़ादी का 80वां साल पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा: CM भगवंत मानराफेल-स्कॉर्पीन से लेकर 6th Generation Fighter Jet तक… भारत-फ्रांस की दोस्ती ने बदली रफ्तार
1 min read

गुरुग्राम में राधा जागरण में CM सैनी ने की शिरकत, कहा-आपरेशन सिंदूर हमारे राष्ट्र की गरिमा का प्रतीक।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल देर रात गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित लेज़र वैली में स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित राधा जागरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भारत की नीति को शांति और शक्ति का संगम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आतंकवाद विरोधी रणनीति और विकास कार्यों की सराहना की।

CM सैनी ने कहा कि भारत न केवल शांति का प्रतीक है, बल्कि सशक्त राष्ट्र के रूप में भी उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य युद्ध नहीं, बल्कि आतंकवाद का समूल नाश करना है। भारत ने संगठित और ठोस कदम उठाकर आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया है।

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ दृढ़ता से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच ने देश को हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। उन्होंने सरकार के ठोस निर्णयों और नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत करने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

शहीदों का सलाम किया

इससे पहले मुख्यमंत्री ने विश्व शांति केंद्र में भारत के वीर जवानों को समर्पित राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लिया और वीर शहीदों की शहादत को सलाम किया।

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने हाल ही में भारतीय सीमाओं पर हुए हमलों में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन जवानों की शहादत देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है और सरकार उनके बलिदान को हमेशा सम्मान देगी।

सबका साथ, सबका विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर चल रही है। यह नीति समाज के हर वर्ग को एकजुट कर एक समरस और समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में अहम कदम है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आभार जताया

राधा जागरण में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की जनता, नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने में हरियाणा के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और आम जनता ने दिल्ली में डेरा डालकर उनकी पार्टी को समर्थन दिया। हरियाणा की जनता का यह सहयोग अविस्मरणीय है, और इसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।

ये लोग मौजूद रहे

इस अवसर पर गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, आरएसएस के प्रांत संघ संचालक डॉ. पवन जिंदल, ट्रस्टी डॉ. आलोक डरोलिया, संस्था के रमेश तिवारी, आचार्य मनीष, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, पार्षद प्रथम वशिष्ठ, सुमित अग्रवाल, मंडल आयुक्त आरसी बिधान, डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, नगर निगम गुरुग्राम आयुक्त प्रदीप दहिया आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *