Live Updates
परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलते ही AAP का तंज, अमन अरोड़ा बोले- ‘4 दिन हो गए…’PM मोदी से मुलाकात के बाद CM सैनी का बड़ा बयान, गांवों में हर महीने होंगी बैठकें‘खतरों के खिलाड़ी-15’ को मिला अपना विजेता, अविनाश मिश्रा ने जीती ट्रॉफीचंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह मचा हड़कंपपंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजरआप ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मौड़ से विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना को प्रथमिक मेंबरशिप से किया निलंबितअमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड समेत आरोपी गिरफ्तारपरगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलते ही AAP का तंज, अमन अरोड़ा बोले- ‘4 दिन हो गए…’PM मोदी से मुलाकात के बाद CM सैनी का बड़ा बयान, गांवों में हर महीने होंगी बैठकें‘खतरों के खिलाड़ी-15’ को मिला अपना विजेता, अविनाश मिश्रा ने जीती ट्रॉफीचंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह मचा हड़कंपपंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजरआप ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मौड़ से विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना को प्रथमिक मेंबरशिप से किया निलंबितअमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड समेत आरोपी गिरफ्तार
1 min read

‘खतरों के खिलाड़ी-15’ को मिला अपना विजेता, अविनाश मिश्रा ने जीती ट्रॉफी

लंबे समय तक चले मुश्किल और खतरनाक स्टंट्स के बाद आखिरकार ‘खतरों के खिलाड़ी-15’ को अपना विजेता मिल गया है। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के इस सीजन में पुराने और नए कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। ग्रैंड फिनाले में टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने रित्विक धनजानी और ओरहान अवत्रामानी यानी ओरी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

अविनाश मिश्रा ने टॉप-3 फाइनलिस्ट की रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह खिताब जीता। ट्रॉफी के साथ उन्हें 20 लाख रुपये की नकद इनामी राशि भी मिली। इसके अलावा अविनाश को यूरोप ट्रिप और एक नई कार भी इनाम के तौर पर दी गई है। बताया गया है कि इस सीजन में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को एक बाइक भी दी गई थी।

ग्रैंड फिनाले में जैसे ही रोहित शेट्टी ने अविनाश मिश्रा को ‘खतरों के खिलाड़ी-15’ का विजेता घोषित किया, वह भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। करीब 10 साल के टीवी करियर में पहली बार कोई बड़ी ट्रॉफी जीतने के बाद अविनाश काफी भावुक नजर आए।

इस मौके पर अविनाश ने रोहित शेट्टी के साथ अपनी भावनाएं साझा करते हुए बताया कि पिछले 10 सालों में वह कई अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुए, लेकिन कभी कोई बड़ी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सके। उनके लिए ‘खतरों के खिलाड़ी-15’ की यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि लंबे समय की मेहनत और संघर्ष का नतीजा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *