Live Updates
CM मान को बदनाम करने की साजिश! ‘आप’ ने जारी की दो लैब रिपोर्टें, वीडियो को बताया फर्जीचंडीगढ़ में OLA को बड़ा झटका, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंडभगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई*अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षरबैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जूनविश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रहीघर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्थाCM मान को बदनाम करने की साजिश! ‘आप’ ने जारी की दो लैब रिपोर्टें, वीडियो को बताया फर्जीचंडीगढ़ में OLA को बड़ा झटका, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंडभगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई*अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षरबैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जूनविश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रहीघर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्था
1 min read

UP: सपा बाबर और जिन्ना की करती है तारीफ, पर्यटक यहां आएंगे, क्यों जाएं जहां आ/तं/की खतरा हो – CM योगी।

आज UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखीमपुर के पलिया क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। यह कार्य पलिया इलाके को बाढ़ से बचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सीएम योगी ने शारदा नदी का निरीक्षण बोट में बैठकर किया। इस मौके पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी उनके साथ थे।

सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस जैसे दल जाति के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे हैं। ये लोग छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करते हैं और औरंगजेब की महिमा गाते हैं। समाजवादी पार्टी राणा सांगा का अपमान करती है और बाबर की पूजा करती है, वही बाबर जिसने राम मंदिर को तोड़ने का कृत्य किया था। सपा सरदार पटेल का भी अपमान करती है और जिन्ना की तारीफ करती है।

सीएम ने पहलगाम हमले की निंदा की

इस दौरान सीएम योगी ने कहा- पहलगाम में हमारे देश के अलग- अलग हिस्सों पर्यटक गए थे। उन पर इन आतंकवादियों ने कायराना हमला किया। इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए यूपी वासियों की ओर से उन सभी परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। भारत सरकार की सुरक्षा सेवा और सुशासन का जो मॉडल है, वह विकास पर, गरीब के कल्याण पर सब की सुरक्षा पर आधारित है।

अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करेगा तो उसको उसी की भाषा में समझाया जाएगा। यह नया भारत है, पहले किसी को छेड़ता नहीं है, अगर कोई छेड़ता है तो उसको छोड़ता नहीं है।

सीएम योगी ने कहा- इसे ही जीरो टॉलरेंस नीति कहते हैं। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में यूपी अब माफिया, अराजकता और दंगल से मुक्त हो गया है। अब उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट नहीं है, अब उत्तर प्रदेश के अंदर आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और रेलवे का बेहतरीन नेटवर्क है। देश की पहली रैपिड रेलवे भी उत्तर प्रदेश में चलती है।

जब मैं पिछली बार आया था तो पलिया निघासन की जनता को बाढ़ से जूझता हुआ देख कर दुख हुआ था। मैंने वादा किया था इसका स्थायी निवारण किया जाएगा। आज हमें प्रसन्नता है कि इन जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नदी को चैनलाइजेशन का काम किया जा रहा है।

खीरी में बनेगा एयरपोर्ट

लखीमपुर खीरी में दुधवा नेशनल पार्क भी है। यहां के माध्यम से पर्यटन की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए लखीमपुर खीरी में भी एक एयरपोर्ट हो इसके लिए हम लोग आए हैं। इसके लिए भी जमीन का निरीक्षण किया जाएगा। इससे पर्यटन को लाभ मिलेगा।

पर्यटक यहां आएंगे, वहां क्यों जाएंगे जहां खतरा

पिछली बार जब मैं अमन गिरी के आमंत्रण पर आया था। तब गोला गोकर्णनाथ कॉरीडोर का शिलान्यास किया था। गोला में काशी की तर्ज पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ कारीडोर बन रहा है। गोला में जब पर्यटन बढ़ेगा तो पर्यटक यहां आएंगे, वहां क्यों जाएंगे जहां खतरा है। पर्यटक गोला आएंगे। दुधवा आएंगे। जब लखनऊ में तापमान 48 होता है, तो यहां दुधवा में तापमान 38 होता है। इसलिए यहां पर एयरपोर्ट का निर्माण होने जा रहा है।

सपा और कांग्रेस जाति के नाम पर देश को बांट रहे

सीएम योगी ने कहा- समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस जाति के नाम पर देश बांट रहे हैं। यह लोग छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करते हैं और औरंगजेब का महिमा मंडन करते हैं। औरंगजेब जैसा क्रूर बादशाह इतिहास में नहीं हुआ। औरंगजेब के बारे में रहते हैं कि वह जजिया कर लगता था।

बाबर और जिन्ना की तारीफ करती है सपा

मंदिरों को तोड़ने का काम उसने किया था। वहीं यह समाजवादी पार्टी राणा सांगा का अपमान करती है और बाबर का महिला मंडन करती है, जिस बाबर ने राम मंदिर को तोड़ने का काम किया था। सपा सरदार पटेल का अपमान करती है। और जिन्ना का महिला मंडन करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *