Live Updates
ऑकलैंड में PM मोदी बोले—अफगानिस्तान संकट के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप सुरक्षित भारत लाए गएकेजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागरकांग्रेस का हफ़्ते भर चला राजनीतिक ड्रामा बिना किसी बदलाव के हुआ खत्म, अंदरूनी उथल-पुथल सबके सामने आई: बलतेज पन्नू1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगेऑकलैंड में PM मोदी बोले—अफगानिस्तान संकट के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप सुरक्षित भारत लाए गएकेजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागरकांग्रेस का हफ़्ते भर चला राजनीतिक ड्रामा बिना किसी बदलाव के हुआ खत्म, अंदरूनी उथल-पुथल सबके सामने आई: बलतेज पन्नू1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगे
1 min read

UP: रामनवमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, 25 से 30 लाख भक्तों के आगमन पर बदलेगी राम मंदिर की व्यवस्था।

उत्तर प्रदेश। UP के अयोध्या में रामनवमी पर 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। राममंदिर की व्यवस्था भी बदली जा रही है।

रामनवमी पर इस बार प्रशासन को अनुमान है कि 25 से 30 लाख श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। ऐसे में सुगम दर्शन कराने के लिए राम मंदिर परिसर में व्यवस्था बदली जाएगी। श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि दर्शन मार्ग से प्रवेश मिलेगा। जबकि निकासी गेट नंबर तीन से होगी। यही व्यवस्था महाकुंभ के दौरान भी लागू की गई थी।

कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि फिलहाल रोजाना करीब एक लाख श्रद्धालु मंदिर आ रहे हैं, और रामनवमी पर यह संख्या 30 लाख तक पहुंच सकती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की और कहा कि दर्शन को सुगम बनाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। किसी भी समस्या की स्थिति में नजदीकी मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी से संपर्क करें और भीड़ में धक्का-मुक्की न करें, ताकि अव्यवस्था न फैले।

कमिश्नर ने बताया कि रामनवमी के लिए प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने संयुक्त योजना तैयार की है, जिसे जरूरत के अनुसार लागू किया जाएगा। श्रद्धालुओं को गर्मी और धूप से बचाने के लिए छाया की व्यवस्था की जा रही है, पेयजल के इंतजाम होंगे और फर्श पर दरी बिछाई जाएगी।

सूर्य तिलक और आरती के दौरान श्रद्धालुओं को होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा, जहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रामपथ और भक्तिपथ पर भी श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *