पंजाब लोक भवन में मनाई गई लोहड़ी, राज्यपाल,CM Mann सहित हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद
Posted on
पंजाब में मंगलवार को लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी एक साथ नजर आए। कार्यक्रम के दौरान CM भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आपस में गले मिले, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है।
पंजाब CM भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में लोहड़ी का पर्व मनाया।
इससे पहले सुबह से ही शहरों और गांवों में छतों पर पतंगबाजी का दौर शुरू हो गया। लुधियाना, अमृतसर, मोहाली और चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर जश्न का माहौल नजर आया। इस बीच अमृतसर में छत पर पतंग उड़ाते वक्त युवकों ने हवाई फायरिंग की। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। वहीं क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने सिंगर एपी ढिल्लो संग पतंग उड़ाई
सियासी रंग भी लोहड़ी में नजर आया। पंजाब कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने को लेकर AAP सरकार पर तंज कसते हुए सो