Live Updates
आम आदमी पार्टी ने पंजाब सोशल मीडिया विंग के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणाविश्व प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ अपने साथियों के साथ आप में शामिलचंडीगढ़ में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 23 मई से स्कूल बंदSIR पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगेभाजपा की ट्रंप को खुश करने वाली नीतियां भारत को महंगाई की तबाही की ओर धकेल रही हैं; तेल की बढ़ती कीमतों से आम लोग और किसान परेशान पिस रहे हैं: AAPनीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया हर हाल में डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्रबेअदबी विरोधी सख्त कानून से प्रभावित होकर अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता ‘आप’ में शामिलआम आदमी पार्टी ने पंजाब सोशल मीडिया विंग के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणाविश्व प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ अपने साथियों के साथ आप में शामिलचंडीगढ़ में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 23 मई से स्कूल बंदSIR पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगेभाजपा की ट्रंप को खुश करने वाली नीतियां भारत को महंगाई की तबाही की ओर धकेल रही हैं; तेल की बढ़ती कीमतों से आम लोग और किसान परेशान पिस रहे हैं: AAPनीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया हर हाल में डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्रबेअदबी विरोधी सख्त कानून से प्रभावित होकर अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता ‘आप’ में शामिल
1 min read

Haryana: CM नायब सैनी ने किया ऐलान, विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख और एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी।

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करनाल निवासी भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट 26 वर्षीय विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि विनय नरवाल के माता-पिता परिवार के जिस सदस्य को चाहेंगे, उसे सरकार की नीति के अनुसार नौकरी दी जाएगी।

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें विनय नरवाल की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने यह भी दोहराया कि पाकिस्तान के नागरिकों को हर हाल में रविवार शाम तक प्रदेश छोड़ना होगा।

कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

चिकित्सा वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक यहां से बाहर जाना होगा। यह समय सीमा लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक वीजा अथवा आधिकारिक वीजा रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे 1157 कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

बता दें कि शुक्रवार को विनय नरवाल की अस्थि को गंगा में विसर्जित किया गया। इस दौरान पिता फफक-फफक कर रोने लगे। बेटे की मौत से पूरे परिवार में मातम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *