Live Updates
पंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चाराम मंदिर दान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CBI जांच की मांगराम मंदिर चढ़ावा मामले में देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाएगी ‘आप’देश में शुद्ध पेट्रोल 82 रुपए लीटर मिलना चाहिए, लेकिन सरकार 102 रुपए में दे रही ई-20- केजरीवालभगवंत मान सरकार ने जसवंत सिंह खालड़ा मर्डर केस के दोषियों की समय से पहले रिहाई से जुड़ी किसी भी फाइल पर साइन नहीं किया- बलतेज पन्नूपंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ापंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिलपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चाराम मंदिर दान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CBI जांच की मांगराम मंदिर चढ़ावा मामले में देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाएगी ‘आप’देश में शुद्ध पेट्रोल 82 रुपए लीटर मिलना चाहिए, लेकिन सरकार 102 रुपए में दे रही ई-20- केजरीवालभगवंत मान सरकार ने जसवंत सिंह खालड़ा मर्डर केस के दोषियों की समय से पहले रिहाई से जुड़ी किसी भी फाइल पर साइन नहीं किया- बलतेज पन्नूपंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ापंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल
1 min read

Haryana के छोरे ने रचा इतिहास, पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने 12 दिन में माऊंट अन्नपूर्णा पर फहराया तिरंगा।

Haryana के छोरे पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने फिर से एक और इतिहास रचते हुए माऊंट अन्नपूर्णा पर तिरंगा फहराया है। नरेंद्र कुमार ने इस अभियान की शुरूआत 25 मार्च को भारत से की थी और 7 अप्रैल सुबह 10.30 बजे अन्नपूर्णा के ऊपर देश का तिरंगा फहराकर इतिहास बना दिया। उन्होंने 12 दिन में इस अभियान को किया पूरा किया।

काठमांडू से मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्र कुमार ने अन्नपूर्णा पर्वत की ऊंचाई को छूकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अन्नपूर्णा नेपाल में स्थित एक प्रसिद्ध पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है, जो हिमालय की माऊंट अन्नपूर्णा रेंज में आता है। इसकी ऊंचाई 8091 मीटर (26,545 फीट) है, जिससे यह दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची चोटी बनती है। इस पर्वत पर चढ़ाई बेहद जोखिम भरी मानी जाती है, और यही कारण है कि अब तक भारत से बहुत कम पर्वतारोही इसे फतह कर पाए हैं।

अन्नपूर्णा क्षेत्र में प्रतिदिन तेज़ तूफान आते रहते हैं और रात के समय तापमान शून्य से नीचे चला जाता है, जिससे हालात और अधिक कठिन हो जाते हैं। नरेंद्र कुमार हरियाणा के जिला हिसार स्थित गांव मिंगनी खेड़ा के निवासी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से बी.टेक के रूप में पूरी की है।

अब उनका अगला सपना है – दुनिया की सबसे ऊंची 14 चोटियों पर भारत का तिरंगा लहराना और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *