Live Updates
1 जून को होगी पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर‘मन की बात’ में PM मोदी ने की धावक गुरिंदरवीर सिंह की सराहना, युवाओं के लिए बताया प्रेरणा स्रोतश्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए हरभजन सिंह ईटीओ, पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदासठेके की नौकरी को पक्का करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब- केजरीवालमान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा PTM आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनायाभगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआतपंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का लिया जायजा1 जून को होगी पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर‘मन की बात’ में PM मोदी ने की धावक गुरिंदरवीर सिंह की सराहना, युवाओं के लिए बताया प्रेरणा स्रोतश्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए हरभजन सिंह ईटीओ, पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदासठेके की नौकरी को पक्का करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब- केजरीवालमान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा PTM आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनायाभगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआतपंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का लिया जायजा
1 min read

Israel-Iran war का पंजाब और चंडीगढ़ पर बड़ा असर दुबई और यूएई जाने वाली उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

इज़राइल–ईरान युद्ध का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ तक साफ़ दिखाई देने लगा है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, संघर्ष के चलते कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, जिससे पंजाब के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में कई पंजाबी फंसे हुए हैं और वहां से मदद की अपील कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर इस समय तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

दुबई और यूएई की उड़ानें रद्द

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई और यूएई के लिए जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। शाम 4 बजकर 50 मिनट पर दुबई जाने वाली फ्लाइट भी कैंसिल कर दी गई। बताया जा रहा है कि सुबह तक हवाई सेवाएं सामान्य थीं, लेकिन हालात बिगड़ने के बाद अचानक कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

इसी तरह, श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर से मिडिल ईस्ट के लिए जाने वाली कई उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। इसके चलते सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एयरस्पेस बंद, उड़ानों के रूट बदले

जानकारी के अनुसार, युद्ध की स्थिति को देखते हुए कई प्रमुख एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। इसके कारण लंबी दूरी की उड़ानों में देरी हो रही है और कई विमानों के रूट भी बदल दिए गए हैं। दुबई, कतर और यूएई की दिशा में हवाई यातायात विशेष रूप से प्रभावित हुआ है।

भारतीयों को वापस लाने की कोशिश

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान और इज़राइल में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारतीय राजनयिक लगातार प्रयास कर रहे हैं कि वहां फंसे लोगों को सुरक्षित भारत वापस लाया जा सके।

इज़राइल–ईरान संघर्ष का सीधा असर अब पंजाब के यात्रियों और उनके परिवारों पर देखने को मिल रहा है। स्थिति पर सरकार और संबंधित एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *