Live Updates
भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशनपंजाब- महिलाओं को ₹1000 महीना, रजिस्ट्रेशन शुरू:CM बोले- पहले 9 हलकों में शुरुआत; अकाली दल ने चुन्नियों में घोटाला कियाMP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपीलअंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाजपंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरूभगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमाPunjab की मान सरकार ने बना द‍िया इतना सख्‍त कानून, बेअदबी पर अब उम्रकैद की सजा और… क्‍या है कानूनी पेचीदगियां?भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशनपंजाब- महिलाओं को ₹1000 महीना, रजिस्ट्रेशन शुरू:CM बोले- पहले 9 हलकों में शुरुआत; अकाली दल ने चुन्नियों में घोटाला कियाMP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपीलअंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाजपंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरूभगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमाPunjab की मान सरकार ने बना द‍िया इतना सख्‍त कानून, बेअदबी पर अब उम्रकैद की सजा और… क्‍या है कानूनी पेचीदगियां?
1 min read

पंजाब में चुनाव से पहले फ्री दाल-चीनी देगी AAP सरकार:नमक-तेल, हल्दी भी मिलेगी; CM ने मेरी रसोई स्कीम लॉन्च की; शराब महंगी नहीं होगी

पंजाब कैबिनेट की आज (23 फरवरी) मीटिंग हुई। इसके बाद CM भगवंत मान ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने मेरी रसोई स्कीम लॉन्च करने की घोषणा की। इस योजना का लाभ प्रदेश के 40 लाख परिवारों को मिलेगा। इसके तहत सरकार एक फूड किट तैयार करेगी, जो नीले कार्ड धारकों को मिलेगी। इस किट में गेहूं के साथ, उड़द-चने की 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर, एक लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा। इस दौरान CM मान ने बजट सेशन का ऐलान भी किया। उन्होंने बताया कि 6 मार्च से बजट सेशन शुरू होगा, जो 16 मार्च तक चलेगा। वहीं पंजाब की एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दी गई है। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 2022-23 में जब हमारी सरकार बनी तो उस समय पंजाब में सिर्फ 6200 करोड़ सरकार को राजस्व मिलता था। वह आज बढ़कर 11 हजार 20 करोड़ पूरा कर लिया है। पूरे साल के दौरान कोई किश्त लेट नहीं हुई। अब रेवेन्यू बढ़ाकर इस बार टारगेट 12 हजार 800 करोड़ रखा है। उन्होंने कहा कि 6.5 प्रतिशत राशि के साथ अपने ग्रूप को रिन्यू करवा पाएंगे। पहली बार माल्ट कोई रूल नहीं बने थे। सिंगल माल्ट बनाने की यूनिट लगा पाएंगे। पहले बोटलिंग होती थी। शराब महंगी नहीं होगी। हमने देसी शराब का कोटा तीन फीसदी बढ़ाया है। योजना को लेकर CM ने ब्रीफिंग में ये बातें कहीं…
  • देश को पंजाब ने आत्मनिर्भर बनाया:  कैबिनेट मीटिंग के बाद ब्रीफिंग में CM भगवंत ने कहा- एक बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आपको बुलाया गया है। पंजाब और पंजाबी देश के अनाज भंडार को भरने के लिए जाने जाते हैं। जब भी देश में फूड क्राइसिस हुई तो पंजाब सबसे पहले आगे आता है। हिस्ट्री में हरित क्रांति के माध्यम से देश को पंजाब ने आत्मनिर्भर बनाया।
  • मेरी रसोई स्कीम 40 लाख परिवारों को प्रभावित करेगी:  CM मान ने कहा- पंजाब सरकार ने बहुत सारी स्कीमें शुरू की हैं, जिसमें बिजली, पानी और शिक्षा जैसी सुविधाएं हैं। मैं एक गारंटी, जो लिखकर नहीं दी, जो लोगों में जाकर पता चलती है। यह 40 लाख परिवारों को प्रभावित करने वाली है। यह स्कीम मेरी रसोई है।
  • खाने को पौष्टिक बनाएगी स्कीम:  उन्होंने कहा- इस स्कीम के तहत पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन के माध्यम से लोगों को गेहूं मिलता रहेगा। अब खाने को और पौष्टिक बनाने के लिए स्कीम का आगाज कर रहे हैं। ताकि, परिवार के बच्चों को पौष्टिक खाना मिल पाए। वे कुपोषण का शिकार न हों।
  • नीले कार्ड धारकों को मिलेगी सुविधा:  CM ने कहा- 40 लाख परिवार को एक फूड किट तैयार की जाएगी, जो नीले कार्ड धारकों को मिलेगी। किट में गेहूं के साथ, उड़द-चने की 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, एक किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीडर सरसों का तेल दिया जाएगा।
  • हर 3 महीने में मिलेगी किट:  उन्होंने कहा- हमें बच्चों के कुपोषण के बारे में पता चला। स्कूलों में बच्चों की सेहत जांच में यह बात सामने आई। इसलिए, मेरी रसोई योजना शुरू कर रहे हैं। हर 3 महीने के लिए किट दी जाए। पहली बार अप्रैल, मई और जून महीने की किट बांटी जाएगी।
  • क्वालिटी चेक के बाद अनाज मिलेगा:  CM मान ने कहा- इस अनाज की क्वालिटी भी चेक होगी। इस बारे में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जो हम अपनी रसोई में तेल उपयोग करते हैं, वैसा ही किट में दिया जाएगा। जैसे खिलाड़ियों की डाइट होती है, वैसे ही लोगों की सेहत होती है।
  • बजट 6 मार्च से, दिन बढ़ भी सकते हैं
  • इसके अलावा CM मान ने बजट सेशन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 6 मार्च से 16 मार्च तक बजट सेशन होगा। अगर सेशन की अवधि बढ़ाने की जरूरत होगी, तो उसे बढ़ाया जाएगा। बजट में सारी चीजों का हिसाब-किताब रखा गया है। बजट लोकपक्षीय होगा।
  • बजट पेश करने की तारीख 8 मार्च तय हुई है। उस दिन रविवार है। इसे लेकर CM मान ने कहा कि जब PM मोदी संसद खुलवा सकते हैं तो हम क्यों नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि उस दिन इंटरनेशनल वीमेंस-डे भी है।
  • कैबिनेट मीटिंग में ये फैसले लिए गए….
  • वन टाइम सेंटलमेंट स्कीम बढ़ाई:  मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम (पीएसआईसी) के लिए वन टाइम सेंटलमेंट स्कीम लेकर आए थे। जिसकी समय अवधि 13-02-25 तक थी। जिसे अब बढ़ा दिया गया है। अब यह 30-06-26 तक कर दी गई है। जिसका फायदा उद्योग जगत को होगा।
  • तीन जिलों के लोगों को बाढ़ मुआवजा मिलेगा:  पंजाब में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ। फिरोजपुर में 5200, फाजिल्का में 3000 व अमृतसर में 2800 एकड़ जमीन सरकार के नाम पर होती है। लेकिन वहां पर किसान लंबे समय से खेती कर रहे हैं। कई मामले अदालत में चले। 2015 की गिरदावरी स्टेट के नाम पर हो गई। बाढ़ के समय मुआवजा बांटने में दिक्कत आई। मीटिंग में तय हुआ कि उन किसानों को मुआवजा मिलेगा। इसके लिए कमेटी बनेगी। जो सरपंच, पंच या पटवारी तय करेंगे कि कोई व्यक्ति खेती कर रहा है या नहीं। यह मुआवजा उसे जाएगा।
  • कोविड काल के वालंटियर को विशेष छूट मिलेगी:  कोविड के दौरान बहुत सारे वालंटियर जिन्होंने पैरा नर्सिंग या पैरा मेडिकल के कोर्स पास किए थे। उन्होंने वालंटियर बनकर सेवाएं दीं। उन्होंने उस समय सेवा दी थी, जब लोग अपनों का संस्कार नहीं कर रहे थे। उस समय काम करने वाले, जिनका समय एक साल से कम है, उन्हें पांच नंबर व जिनका काम एक साल से अधिक समय तक किया, उन्हें दस नंबर दिए गए हैं। जब पद निकलेंगे, तो उन्हें विशेष छूट दी जाएगी।
  • नर्सिंग स्टाफ के 361 पदों को मंजूरी:  इसके साथ ग्रुप सी नर्सिंग स्टाफ के 361 पदों को भरने की मंजूरी दी। पंजाब योजनाबंदी विभाग में आर्थिक नीति व योजना बोर्ड के दो पद भरे जाएंगे। ताकि पंजाब में अच्छे तरीके से नीतियां लागू कर सके। पहले तीन पद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *