Live Updates
पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयानCM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिएपंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकातभगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किएAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयानCM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिएपंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकातभगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किएAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बाली
1 min read

पंजाब के CM भगवंत मान जिस हॉस्पिटल में हैं भर्ती, उसे मिली बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब के मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी है। फॉर्टिस हॉस्पिटल में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इलाज के लिए दाखिल हैं। इसीलिए पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। जानकारी के मुताबिक, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ये धमकी दी गई है। धमकी में कहा गया है कि फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को दोपहर 1:11 पर बम से उड़ा दिया जाएगा। इस धमकी के बाद स्कूलों को खाली करा लिया गया है और तलाशी ली जा रही है।

खाली कराई गए स्कूल

जानकारी के अनुसार, मोहाली के फेज 5 में, अधिकारियों को एक धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद एक प्राइवेट स्कूल को तुरंत खाली करा लिया गया, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि कई स्कूलों को उड़ा दिया जाएगा। एहतियात के तौर पर स्टूडेंट्स को घर भेज दिया गया। इससे पहले भी इस तरह की धमकियां मोहाली और चंडीगढ़ में सामने आ चुकी हैं जो की हॉक्स निकली हैं, लेकिन इसके बावजूद पंजाब पुलिस सतर्कता के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।

बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड तैनात 

अस्पताल परिसर और आस-पास के इलाकों में पूरी जांच के लिए पुलिस की पांच टीमों के साथ बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अभी अस्पताल में मेडिकल देखरेख में हैं।

सोमवार शाम को मान हुए अस्पताल में भर्ती

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान (52 वर्ष) को सोमवार शाम को मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में दोबारा भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि मान को थकान महसूस होने के बाद दोबारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि मान सोमवार रात करीब 8:30 बजे रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *