Live Updates
देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नूपुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोरमोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवालपंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश?पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगेसुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ाजंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवालदेश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नूपुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोरमोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवालपंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश?पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगेसुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ाजंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल
1 min read

पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग:CM मान की अगुवाई में बन रही स्ट्रेटजी, मुख्य सचिव व डीजीपी भी मौजूद

पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों व अपराधियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन प्रहार 2.0 के संपन्न होने के बाद आज मुख्यमंत्री भगवंत मान कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर हाई-लेवल मीटिंग कर रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी मौजूद हैं। इसके अलावा सभी पुलिस कमिश्नर, आईजी, डीआईजी और एसएसपी भी शामिल हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अधिकारियों से फीडबैक लिया। साथ ही ऑपरेशन का रिव्यू भी किया जा रहा है। अपराध से निपटने के लिए नई रणनीति तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री पहले ही साफ कर चुके हैं कि अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।

पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट सख्त

जानकारी के मुताबिक यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इन दिनों पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भी सख्त रुख अपनाए हुए है। लगातार दो सुनवाईयों के दौरान हाईकोर्ट ने डीजीपी से सवाल-जवाब किए हैं। कोर्ट ने साफ कहा है कि 100-100 पन्नों के जवाब नहीं, बल्कि फील्ड में काम दिखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *