Live Updates
Airport पर 2 घंटे रोके जाने से नाराज CM मान, जांच को लेकर उठाए सवाल‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंसपंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरितपंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवालराजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नूअगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ाबिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवालAirport पर 2 घंटे रोके जाने से नाराज CM मान, जांच को लेकर उठाए सवाल‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंसपंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरितपंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवालराजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नूअगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ाबिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल
1 min read

दलित और मेहनतकश का मजाक उड़ाने पर कांग्रेस के खिलाफ बैंड-बाजा लेकर “AAP” का जोरदार प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, चेयरमैनों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बाजवा के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी ‘बैंड-बाजे’ के साथ पहुंचे और कांग्रेस की दलित विरोधी व परिवारवादी मानसिकता के खिलाफ नारेबाजी की।

AAP नेताओं और पुलिस के बीच झड़प

प्रदर्शन के दौरान AAP नेताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसमें कई नेता और कार्यकर्ता घायल हुए।

“दलित और गरीब घरों के लोग मंत्री बने, यही कांग्रेस को हजम नहीं” – ETO

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO ने कहा कि राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा जैसे नेता खुद को राजा समझते हैं। उन्हें यह बात हजम नहीं हो रही कि आज दलित और गरीब परिवारों से आने वाले लोग मंत्री बन गए हैं। मेहनत की कमाई और सम्मानजनक काम का मजाक उड़ाना कांग्रेस की अहंकारी सोच को दिखाता है।

“बैंड मास्टर कहना कांग्रेस की अहंकारी मानसिकता” – सुरिंदर कौर

हरभजन सिंह ETO की पत्नी सुरिंदर कौर ने कहा कि मंत्री के पिता को बैंड मास्टर कहकर ताना मारना कांग्रेस की घमंडी और दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

“परिवारवाद खत्म कर आम घरों के युवाओं को पहचान दी” – हरपाल चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने राजनीति से परिवारवाद को खत्म कर आम घरों के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है, और यही बात कांग्रेस नेताओं को चुभ रही है।

“कांग्रेस की दलित विरोधी सोच सबके सामने” – डॉ. बलबीर

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता अब पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है।

“2027 में जनता सिखाएगी सबक” – शैरी कलसी

विधायक शैरी कलसी ने कहा कि कांग्रेस की दलित विरोधी और परिवारवादी सोच को पंजाब की जनता 2027 के चुनावों में करारा जवाब देगी।

“पूरे दलित और मेहनतकश वर्ग का अपमान” – इंदरजीत कौर

विधायक इंदरजीत कौर ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के पूरे दलित और मेहनतकश वर्ग का अपमान किया है, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

कादियां में भी प्रदर्शन

इसके अलावा AAP नेता जोबन रंधावा के नेतृत्व में कादियां (गुरदासपुर) में भी प्रताप सिंह बाजवा के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में मौजूद रहे ये नेता

प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO, उनकी पत्नी सुरिंदर कौर, वित्त मंत्री हरपाल चीमा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, मोहिंदर भगत, डॉ. रवजोत, विधायक शैरी कलसी, कुलजीत रंधावा, इंद्रवीर सिंह निज्जर, नीना मित्तल, लाभ सिंह उगोके, चेतन जोड़े माजरा, इंदरजीत कौर, चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट, सनी सिंह अहलूवालिया सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *