Live Updates
देश को अब एक शिक्षित प्रधानमंत्री की जरूरत- केजरीवालरेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, चंडीगढ़ से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द; 29 का बदला रूटपंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 1 जून से 30 जून तक रहेंगे बंदपंजाब में मौसम ने ली करवट, ओलावृष्टि और बारिश से गर्मी से मिली राहतRBI की बड़ी तैयारी! 100, 200 और 500 के नोटों में आ सकता है बड़ा बदलावपंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीतपंजाब की जनता ने भगवंत मान सरकार के ‘‘काम’’ को दी शाबाशी, ED पार्टी का किया सफाया- केजरीवालदेश को अब एक शिक्षित प्रधानमंत्री की जरूरत- केजरीवालरेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, चंडीगढ़ से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द; 29 का बदला रूटपंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 1 जून से 30 जून तक रहेंगे बंदपंजाब में मौसम ने ली करवट, ओलावृष्टि और बारिश से गर्मी से मिली राहतRBI की बड़ी तैयारी! 100, 200 और 500 के नोटों में आ सकता है बड़ा बदलावपंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीतपंजाब की जनता ने भगवंत मान सरकार के ‘‘काम’’ को दी शाबाशी, ED पार्टी का किया सफाया- केजरीवाल
1 min read

राष्ट्रपति दोपदी मुर्मू GNDU की 50 वीं कनवोकेशन में पहुंची:राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया व शिक्षामंत्री भी पहुंचे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) के 50वें दीक्षांत समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंच गई हैं। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ वो कनवोकेशन हॉल में पहुंची और राष्ट्रगान के साथ कनवोकेशन शुरू हो गई। इस कार्यक्रम में अब वो मेधावी स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ गवर्नर के अलावा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी और वाइस चांसलर प्रो करमजीत सिंह भी कनवोकेशन के मंच पर उपस्थित हैं। सबसे पहले राष्ट्रगान गाया गया उसके बाद समारोह की शुरुआत हुई।

जीएनडीयू की 50 वीं कनवोकेशन के मौके पर मंच पर उपस्थित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस।
जीएनडीयू की 50 वीं कनवोकेशन के मौके पर मंच पर उपस्थित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस।

GNDU आने वाली तीसरी राष्ट्रपति

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के 56 साल के इतिहास में द्रौपदी मुर्मू तीसरी राष्ट्रपति होंगी जो इस संस्थान का दौरा कर रही हैं। इससे पहले, 1969 में वी.वी. गिरि ने यूनिवर्सिटी की नींव रखी थी। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 31 अगस्त 2004 को श्री गुरु ग्रंथ साहिब अध्ययन केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

राष्ट्रपति बनने के बाद उनका दूसरा अमृतसर दौरा

राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू का यह दूसरा अमृतसर दौरा है। इससे पहले 2023 में उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका था। राष्ट्रपति दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। आज अमृतसर में कार्यक्रम के बाद वे शुक्रवार को जालंधर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में 1452 छात्रों को डिग्रियां वितरित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *