Live Updates
बटाला में 176 करोड़ के प्रोजेक्टों की सौगात, नए बस स्टैंड का ऐलान; सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाएअकाली नेता की गिरफ्तारी ने सुखबीर बादल का ‘पंजाब बचाओ’ ड्रामे की पोल खोली: Baltej Pannuसरकारी अस्पतालों में आज से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी OPD इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह जारीकरीब 39 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी, पंजाब में मुफ्त और कैशलेस इलाज का तेज विस्तार: डॉ. बलबीर सिंहसंगरूर के लहरागागा सीएचसी में OPD-IPD सेवा शुरू:कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, डॉ. बलबीर सिंह ने किया उद्घाटन,मेडिकल कॉलेज जल्दBBMB में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नूPunjab News: होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटनबटाला में 176 करोड़ के प्रोजेक्टों की सौगात, नए बस स्टैंड का ऐलान; सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाएअकाली नेता की गिरफ्तारी ने सुखबीर बादल का ‘पंजाब बचाओ’ ड्रामे की पोल खोली: Baltej Pannuसरकारी अस्पतालों में आज से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी OPD इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह जारीकरीब 39 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी, पंजाब में मुफ्त और कैशलेस इलाज का तेज विस्तार: डॉ. बलबीर सिंहसंगरूर के लहरागागा सीएचसी में OPD-IPD सेवा शुरू:कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, डॉ. बलबीर सिंह ने किया उद्घाटन,मेडिकल कॉलेज जल्दBBMB में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नूPunjab News: होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 min read

हिमाचल में 5 दिन साफ रहेगा मौसम:28 दिसंबर को बर्फबारी के आसार, मंडी-बिलासपुर में घने कोहरे का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले भागों में 28 दिसंबर को फिर से बर्फबारी के आसार हैं। मगर अभी अगले पांच दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान, ज्यादातर भागों में सामान्य से ज्यादा बना रहेगा। नाहन शहर को छोड़कर अन्य सभी जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा हो गया है। कुछ शहरों का पारा सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा हो गया है। मंडी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 6.6 डिग्री पहुंच गया है। कल्पा का नॉर्मल से 6.1 डिग्री ज्यादा के साथ 3.6 डिग्री, शिमला का 5.3 ज्यादा के साथ 9.8 डिग्री, सोलन का 5.5 डिग्री ज्यादा के साथ 7.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है। अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान में भी उछाल रिकॉर्ड किया गया है।
सुजानपुर में सुबह के वक्त आग सेंकते हुए लोग।
सुजानपुर में सुबह के वक्त आग सेंकते हुए लोग। प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा इसी तरह प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान में नॉर्मल से 4.4 डिग्री ज्यादा हो गया है। कल्पा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 8.6 डिग्री का उछाल आने के बाद पारा 16.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कुल्लू के भुंतर का तापमान 6.4 डिग्री के उछाल के साथ 23.8 डिग्री, शिमला का पारा भी 5 डिग्री के उछाल के साथ 18.6 डिग्री पहुंच गया है। इन जिलों में कोहरे की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज मंडी और बिलासपुर में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, ऊना और हमीरपुर जिला के निचले इलाकों में भी कोहरा पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *