Live Updates
उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर: तापमान 45°C तक, 12 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट‘अदरक, जीरा, लहसुन… ये 7 कभी अकेले सब्जी नहीं बना पाएंगे’ AAP पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान ने कसा तंजराघव चड्ढा सहित AAP छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान बोले, ‘उन्हें BJP में भी…’अमित शाह राघव चड्ढा को मोहरा बनाकर आप सांसदों को तोड़ने की साज़िश रच रहे हैं: Baltej PannuPunjab News: जब से बेअदबी विरोधी कानून बना है, भाजपा मुझे कमजोर और खत्म करने की साजिशें रच रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानभाजपा की कार्रवाई बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान और हर पंजाबी के लोकतात्रिंक अधिकारों पर सीधा हमला हैं: Harpal Singh Cheema‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 40 लाख से अधिक लाभार्थी कवर, भगवंत मान सरकार ने जीवनरक्षक इलाज के लिए आर्थिक बाधाएं दूर कीं : Dr. Balbir Singhउत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर: तापमान 45°C तक, 12 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट‘अदरक, जीरा, लहसुन… ये 7 कभी अकेले सब्जी नहीं बना पाएंगे’ AAP पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान ने कसा तंजराघव चड्ढा सहित AAP छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान बोले, ‘उन्हें BJP में भी…’अमित शाह राघव चड्ढा को मोहरा बनाकर आप सांसदों को तोड़ने की साज़िश रच रहे हैं: Baltej PannuPunjab News: जब से बेअदबी विरोधी कानून बना है, भाजपा मुझे कमजोर और खत्म करने की साजिशें रच रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानभाजपा की कार्रवाई बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान और हर पंजाबी के लोकतात्रिंक अधिकारों पर सीधा हमला हैं: Harpal Singh Cheema‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 40 लाख से अधिक लाभार्थी कवर, भगवंत मान सरकार ने जीवनरक्षक इलाज के लिए आर्थिक बाधाएं दूर कीं : Dr. Balbir Singh
1 min read

संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष, 2005 से लगातार हैं विधायक

संजय सरावगी बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. दरभंगा सदर से 6 बार के विधायक हैं. पूर्व मंत्री रह चुके हैं. वैश्य समुदाय से आते हैं जो BJP का कोर वोटर है. मिथिलांचल में पार्टी का चर्चित और पुराना चेहरा है. इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया. वो दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे. दिलीप जायसवाल भी वैश्य समुदाय से ही आते हैं. वे लगभग 10 सालों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विभिन्न पदों पर रहकर संगठनात्मक कार्य करते रहे हैं. 1999 में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रहे. 2001 में दरभंगा नगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष रहे. 2002 में दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या 6 से पार्षद निर्वाचित हुए. 2003 में दरभंगा जिला भाजपा के महामंत्री के पद पर रहे.

पहली बार फरवरी 2005 में दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए. इसके बाद नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार विधायक निर्वाचित हुए. 2017 में बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति रहे. फरवरी 2025 में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री चुने गए.

पार्टी नेताओं ने दी बधाई

बिहार के पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “दरभंगा के विधायक व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सरावगी जी को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं. पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव से बिहार में पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे.”

बीजेपी नेता तरुण चुग ने कहा, “दरभंगा से विधायक संजय सरावगी जी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में बिहार में भाजपा और सशक्त एवं मजबूत होगी.”

राजस्थान बीजेपी के नेता सीपी जोशी ने कहा, “दरभंगा (सदर) बिहार से विधायक व बिहार के पूर्व मंत्री संजय सरावगी जी बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *