Live Updates
परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग कीटाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोपअमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवालसंगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलानअमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नूपंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्चपरविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग कीटाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोपअमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवालसंगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलानअमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नूपंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च
1 min read

Punjab बना Industrial Development में नंबर वन— Business Reform Plan में देश का ‘Top Achiever’ राज्य घोषित

पंजाब ने एक बार फिर अपनी औद्योगिक और व्यापार-हितैषी नीतियों का जादू दिखाया है। भारत सरकार ने व्यापार सुधार योजना (BRAP) 2024 के तहत पंजाब को “टॉप अचीवर” राज्य घोषित किया है। यह सम्मान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और उनकी उद्योग-समर्थक नीतियों की सफलता का प्रतीक है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पंजाब सरकार को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। भारत सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने पंजाब की पारदर्शी, कुशल और निवेशक-हितैषी व्यावसायिक नीतियों की सराहना की।

 

 

पंजाब ने व्यापार सुधार योजना के पाँच प्रमुख क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है:

  1. व्यवसाय शुरू करना (Business Start-up)
  2. निर्माण परमिट (Construction Permits)
  3. निवेश आकर्षण (Investment Promotion)
  4. क्षेत्र-विशेष स्वास्थ्य सेवाएँ (Area-specific Health Services)
  5. सेवा प्रबंधन (Service Delivery Management)

मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शिता और निवेश-हितैषी नीतियों की वजह से राज्य में निवेश लगातार बढ़ रहा है। मार्च 2022 में मान सरकार के सत्ता में आने के बाद से अब तक पंजाब को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे लगभग 4.7 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार होंगे।

फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट्स, हैंड टूल्स, साइकिल, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में पंजाब ने अभूतपूर्व प्रगति की है। इसके चलते राज्य अब अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बन चुका है।

पंजाब में निवेश अब केवल देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के विकसित देशों जैसे जापान, अमेरिका, जर्मनी, यू.के., यू.ए.ई., स्विट्ज़रलैंड, फ्रांस और स्पेन से भी आ रहा है। राज्य का शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

राज्य सरकार की एक और महत्वपूर्ण पहल, ‘फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल’, ने व्यवसाय करने की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। यह सिंगल-विंडो सिस्टम अब 150 से अधिक व्यावसायिक सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध कराता है और ऑफलाइन आवेदन की पूरी जरूरत समाप्त कर दी है। इसे भारत का सबसे उन्नत पोर्टल माना जा रहा है।

पंजाब की यह उपलब्धि राज्य की औद्योगिक नीति, प्रशासनिक दक्षता और निवेशक विश्वास का प्रतीक है। अब पंजाब न केवल भारत में बल्कि विश्व के पसंदीदा निवेश स्थलों में तेजी से उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *