Live Updates
करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने दखल देने से किया इनकारभाजपा-अकाली दल (बादल) का गठबंधन पंजाबियों को फिर से बेवकूफ बनाने के लिए‘ठग जोड़’ है, यह पंजाब बचाने के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक परिवारों और उनकी कुर्सियों के लिए गठबंधन है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान26 नवंबर को मोगा में ‘आप’ की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ पंजाब की राजनीति में नया अध्याय लिखेगी: तरुनप्रीत सिंह सौंदभाजपा-अकाली दल (बादल) का ‘ठग जोड़’ 2 पंजाब विरोधी पार्टियों का एक घटिया गठबंधन है जो पंजाब में 750 किसानों की मौत, बेअदबी और नशों के खतरे के लिए ज़िम्मेदार है: हरपाल सिंह चीमापंजाब-चंडीगढ़ में अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसारअयोध्या से जनकपुर धाम पहुंची पहली सीधी ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के PM बलेन शाह ने दिखाई थी हरी झंडीमोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाबकरतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने दखल देने से किया इनकारभाजपा-अकाली दल (बादल) का गठबंधन पंजाबियों को फिर से बेवकूफ बनाने के लिए‘ठग जोड़’ है, यह पंजाब बचाने के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक परिवारों और उनकी कुर्सियों के लिए गठबंधन है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान26 नवंबर को मोगा में ‘आप’ की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ पंजाब की राजनीति में नया अध्याय लिखेगी: तरुनप्रीत सिंह सौंदभाजपा-अकाली दल (बादल) का ‘ठग जोड़’ 2 पंजाब विरोधी पार्टियों का एक घटिया गठबंधन है जो पंजाब में 750 किसानों की मौत, बेअदबी और नशों के खतरे के लिए ज़िम्मेदार है: हरपाल सिंह चीमापंजाब-चंडीगढ़ में अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसारअयोध्या से जनकपुर धाम पहुंची पहली सीधी ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के PM बलेन शाह ने दिखाई थी हरी झंडीमोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाब
1 min read

Punjab में Toll Plazas पर नई Annual Pass Scheme शुरू – 3 हजार रुपए में 200 Trips, अब आसान होगा Travel

देशभर के टोल प्लाज़ा पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक नई सालाना पास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कार मालिक अब सिर्फ 3,000 रुपए में पूरे साल के लिए 200 ट्रिप कर सकेंगे। यह योजना 15 अगस्त की आधी रात से पूरे भारत में लागू हो गई है।

क्या है योजना?

  • कीमत: 3,000 रुपए
  • ट्रिप्स: 200 (एक बार टोल पार करने पर एक ट्रिप माना जाएगा)
  • वैधता: 1 साल, चाहे ट्रिप पूरे हों या न हों
  • लागू वाहन: सिर्फ निजी कार, जीप और वैन पर, व्यवसायिक वाहन इस योजना में शामिल नहीं होंगे
  • बुकिंग का तरीका: केवल ऑनलाइन, राजमार्ग (Rajmarg) ऐप से
  • जरूरी शर्त: गाड़ी पर FASTag एक्टिव और विंडशील्ड पर सही तरीके से लगा होना चाहिए

पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल पर राहत

लुधियाना का लाडोवाल टोल, जिसे पंजाब का सबसे महंगा टोल माना जाता है, अब इस पास से बेहद सस्ता हो जाएगा।

  • पहले लुधियाना से जालंधर तक आने-जाने का खर्च 345 रुपए लगता था।
  • अब इस पास के जरिए ड्राइवर सिर्फ 30 रुपए (आवागमन), यानी 15 रुपए एक तरफ में सफर कर पाएंगे।

लोगों में उत्साह और जागरूकता अभियान

लाडोवाल टोल प्लाज़ा के सीनियर मैनेजर विपन के मुताबिक –
“लोग इस योजना को लेकर काफी उत्साहित हैं। लगातार राजमार्ग ऐप पर पास बनवा रहे हैं। हमने टोल प्लाजा पर फ्लेक्स लगाए हैं, पर्चे बांटे हैं और स्टाफ भी गाड़ियों के ड्राइवर्स को जानकारी दे रहा है।”

वहीं टोल मैनेजर दपिंदर ने बताया –
“इस स्कीम से हर ट्रिप सिर्फ 15 रुपए में पड़ेगी। पहले टोल पर जो हंगामा और बहसें होती थीं, उनसे भी अब छुटकारा मिलेगा। लोग लगातार हमसे क्वेरी कर रहे हैं और उन्हें पूरा सहयोग दिया जा रहा है।”

ध्यान रखने योग्य बातें

  • पास सिर्फ निजी गैर-व्यावसायिक गाड़ियों के लिए है।
  • अगर कोई इसे कमर्शियल गाड़ी में इस्तेमाल करता है तो पास तुरंत बंद हो जाएगा।
  • हर ट्रिप की जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए मिलेगी।
  • पास ऑनलाइन ही बनेगा, ऑफलाइन सुविधा नहीं है।

जनता के लिए बड़ा तोहफ़ा

इस नई योजना को लोग एक राहत भरी सौगात मान रहे हैं। रोज़ाना सफर करने वाले ड्राइवर्स और यात्रियों के लिए ये योजना न सिर्फ पैसों की बचत करेगी बल्कि टोल प्लाज़ा पर लगने वाली भीड़ और झगड़े भी कम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *