Live Updates
विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदानSBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरामुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयरअकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनलगुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोकPM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नूविधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदानSBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरामुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयरअकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनलगुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोकPM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू
1 min read

Bharat ने Pakistan से War क्यों नहीं किया? Amit Shah का Responds

संसद में चल रही बहस के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को विपक्ष के सवालों का करारा जवाब दिया। बहस का मुद्दा था – पहलगाम आतंकी हमला और उसके जवाब में हुआ ऑपरेशन सिंदूर। विपक्ष ने सवाल उठाया कि इतने बड़े हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से युद्ध क्यों नहीं किया?

अमित शाह ने सीधे विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस के इतिहास की गलतियों की वजह से आज ये हालात बने। शाह ने कहा,

“कल ये पूछ रहे थे युद्ध क्यों नहीं हुआ। आज पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) मौजूद है तो उसकी वजह सिर्फ जवाहरलाल नेहरू हैं।”

नेहरू पर निशाना

अमित शाह ने कहा कि 1960 में हुआ इंडस वॉटर ट्रीटी (Indus Waters Treaty) कांग्रेस सरकार की बड़ी गलती थी, जिसमें भारत ने अपनी 80% नदी का पानी पाकिस्तान को दे दिया। उन्होंने 1971 के शिमला समझौते पर भी सवाल उठाया और कहा कि उस वक्त कांग्रेस PoK को भूल गई।

शाह ने आगे कहा कि भारत के आज UN Security Council में स्थायी सदस्य न होने की भी जिम्मेदारी नेहरू की है।

“आज चीन UNSC में है और भारत नहीं। मोदी जी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि भारत को उसकी जगह मिले, लेकिन नेहरू की ऐतिहासिक गलतियों ने ये मौका छीन लिया।”

राहुल गांधी पर सीधा हमला

गृहमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा,

“जब हमारे जवान डोकलाम में चीन के सामने डटे हुए थे, तब राहुल गांधी चीनी एंबेसेडर से मुलाकात कर रहे थे। ये चीन प्रेम नेहरू से लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक चला आ रहा है।”

चिदंबरम पर पाकिस्तान को बचाने का आरोप

अमित शाह ने पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम पर भी बड़ा आरोप लगाया कि वो पाकिस्तान का बचाव कर रहे हैं।

“वो सबूत मांग रहे थे कि आतंकी पाकिस्तानी हैं। पाकिस्तान को क्लीन चिट देकर उन्हें क्या फायदा होने वाला है?”

पाकिस्तानी कनेक्शन के सबूत पेश किए

शाह ने कहा कि पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी पाकिस्तानी थे।

“उनके पास वोटर आईडी नंबर मिले। उनके पास से जो चॉकलेट मिलीं, वो पाकिस्तान में बनी थीं। क्या ये सबूत काफी नहीं हैं?”

उन्होंने ये भी कहा कि अगर ये आतंकी पाकिस्तानी नहीं थे, तो हमने पाकिस्तान के आतंकी कैंप पर हमला क्यों किया?

संदेश साफ – पाकिस्तान को बख्शा नहीं जाएगा

अमित शाह ने साफ कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमले का जवाब दे दिया है, और पाकिस्तान की धरती पर बैठे आतंकियों को निशाना बनाया गया है।

अंत में उन्होंने कहा –

“चिदंबरम हमसे सवाल नहीं पूछ रहे, वो पाकिस्तान का बचाव कर रहे हैं। देश की जनता सब देख रही है।”

संसद में शाह के भाषण के दौरान भाजपा सांसदों ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *