Live Updates
PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नूअमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मानभगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपापंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नूअमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवालपंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमाकनाडा में भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के 24 वर्षीय युवक की मौत; पंजाब के 3 युवक घायलPM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नूअमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मानभगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपापंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नूअमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवालपंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमाकनाडा में भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के 24 वर्षीय युवक की मौत; पंजाब के 3 युवक घायल
1 min read

तरुण चुघ जवाब दें — Punjab के नौजवानों को नशे से बचाने के लिए BJP ने आखिर किया क्या? : कुलदीप धालीवाल

भाजपा की नीतियां पूरी तरह पंजाब विरोधी, आज के दौर में पंजाब की सबसे बड़ी दुश्मन भाजपा पार्टी बन चुकी है : कुलदीप धालीवाल

‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ अभियान ने अभूतपूर्व परिणाम दिए, भाजपा नेताओं को जमीनी हकीकत देखनी चाहिए: धालीवाल

चंडीगढ़, 1 जून

पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने भाजपा पंजाब महासचिव तरुण चुघ पर तीखा हमला बोला और भाजपा पर पंजाब में नशे की समस्या पर पाखंड करने और तस्करों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। चुघ और भाजपा प्रवक्ता जोशी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए धालीवाल ने कहा कि भाजपा-अकाली दल के शासन के दौरान पंजाब में नशे और गुंडागर्दी का बोलबाला था।

धालीवाल ने सवाल किया, “सब जानते हैं कि पंजाब में नशे का दौर भाजपा-अकाली दल सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था। जब पंजाब में नशों की बाढ़ आई तो भाजपा का क्या रुख था? तब भाजपा नेताओं ने क्यों नहीं बोला?”

मंत्री ने कहा कि भाजपा के सहयोगी रहे वरिष्ठ अकाली नेताओं पर नशा तस्करी के आरोप लगे, फिर भी भाजपा ने चुप्पी साधे रखी। उन्होंने पूछा, “तरुण चुघ, जब एक प्रमुख अकाली नेता को तस्करी के लिए जेल भेजा गया था, तो भाजपा ने अपने सहयोगी की ऐसे अपराधों में संलिप्तता के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की?”

धालीवाल ने भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब में नशे को खत्म करने के अपने 2017 के वायदे को पूरा करने में विफल रहने के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब की कसम खाकर नशा खत्म करने का संकल्प किया था, लेकिन उन्होने पांच साल में कुछ नहीं किया। तरुण चुघ को यह बताना चाहिए कि अब भाजपा में शामिल कैप्टन इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चुप क्यों हैं?”

आप सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए धालीवाल ने कहा कि 1 मार्च को शुरू किए गए ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ अभियान के तहत हमारी सरकार ने 14,500 से ज़्यादा तस्करों को गिरफ़्तार किया है, 8,600 एफ़आईआर दर्ज की हैं और हजारों किलोग्राम नशीले पदार्थ ज़ब्त किए है। हमने नशा तस्करों की अवैध संपत्तियां ध्वस्त कर उन्हें सलाखों के पीछे डाला है। यह अभियान एक जन आंदोलन बन गया है, जिसमें गांवों, कस्बों और शहरों के लोग नशों के खिलाफ लड़ने की शपथ ले रहे हैं।”

उन्होंने चुघ को इस बदलाव को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए आमंत्रित किया। “मेरे साथ अमृतसर आइए, और मैं आपको दिखाऊंगा कि लोग इस आंदोलन में कैसे सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। आप इस अभियान को विफल कैसे कह सकते हैं, जबकि इसने पूरे राज्य को एकजुट कर दिया है?”

धालीवाल ने भाजपा पर पंजाब विरोधी होने का आरोप लगाया और पंजाब के संसाधनों को हड़पने की पार्टी की कोशिशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नंगल डैम पर सीआईएसएफ की तैनाती जैसे उदाहरणों का हवाला दिया, जिसे उन्होंने पंजाब के जल संसाधनों को जब्त करने का प्रयास बताया और केंद्र सरकार द्वारा धन रोके जाने का भी उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को कमजोर करना चाहती है, हमारा पानी चुराना चाहती है और हमें हमारे अधिकार के फंड से वंचित करना चाहती है। तरुण चुघ को जवाब देना चाहिए कि क्या वह पंजाब के साथ खड़े हैं या भाजपा और उसकी हरियाणा व केंद्रीय इकाइयों के साथ, जो पंजाब से उसके अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही हैं?”

मंत्री ने चरणजीत सिंह चन्नी समेत कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा और उनसे उनके कार्यकाल का हिसाब मांगा। धालीवाल ने कहा, “चन्नी और कैप्टन अमरिंदर काम करने में पूरी तरह से विफल रहें। क्या उन्होंने ड्रग तस्करों के घर गिराए या उनकी संपत्ति जब्त की? कांग्रेस के पास हमारी आलोचना करने का कोई नैतिक आधार नहीं है।”

धालीवाल ने पंजाब की प्रगति के लिए आप की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि आप सरकार ने वह हासिल किया है जो पिछली कोई सरकार नहीं कर सकी। हम नशे का उन्मूलन कर रहे हैं, तस्करों की संपत्ति जब्त कर रहे हैं और पंजाब के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। हम लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में भारी बढ़त के साथ जीत हासिल करेंगे और लोगों के लिए अपना काम जारी रखेंगे।”

उन्होंने तरुण चुघ और भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि वे बताएं कि उन्होंने पंजाब के लिए क्या किया है? धालीवाल ने कहा कि भाजपा राजनीति करना बंद करे। पंजाब अब आपके खोखले शब्दों से गुमराह नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *