Live Updates
परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग कीटाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोपअमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवालसंगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलानअमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नूपंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्चपरविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग कीटाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोपअमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवालसंगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलानअमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नूपंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च
1 min read

UP: CJI गवई ने किया इलाहाबाद हाईकोर्ट के 12 मंजिला अधिवक्ता चैंबर्स और मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई ने शनिवार, 31 मई 2025 को प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में नव-निर्मित 12 मंजिला अधिवक्ता चैंबर्स और मल्टीलेवल पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित रहे।

इस उद्घाटन समारोह में, CJI गवई ने कहा, “जब तक बार और बेंच मिलकर कार्य नहीं करते, तब तक न्याय की गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती।” उन्होंने यह भी कहा कि देश के अंतिम नागरिक तक न्याय पहुंचाना हमारा मूल कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा, “महाकुंभ में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी भूमिका रही। अगर कोर्ट कुंभ से पहले किसी कार्य में स्थगन आदेश दे देता, तो यह सफलतापूर्वक संपन्न नहीं हो पाता।”

नव-निर्मित अधिवक्ता चैंबर्स में 2,300 वातानुकूलित चैंबर्स, पुस्तकालय, कैंटीन, बैंकिंग और एटीएम सुविधाएं उपलब्ध हैं। मल्टीलेवल पार्किंग भवन में लगभग 2,300 चार-पहिया और 1,500 दो-पहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता है, जिसमें दिव्यांगों के लिए विशेष प्रावधान भी किए गए हैं

इतनी बड़ी बिल्डिंग वकीलों के लिए वर्ल्ड में नहीं- CJI

CJI ने कहा- आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुत अच्छा उदाहरण दिया है, जिसे हम रोल मॉडल बोल सकते हैं। मेरे नॉलेज में इतनी बड़ी इमारत वकीलों के लिए पूरे वर्ल्ड में भी नहीं होगी। यहां वादकारियों का भी ख्याल रखा गया। बगल के भूखंड में वादकारियों के लिए कुछ प्लानिंग है, जहां बच्चे लेकर आने वाली महिलाओं के लिए क्रेच भी बनेगा। यानी वर्किंग महिला के बच्चों के लिए देखरेख की व्यवस्था की जाएगी।

वकीलों के एसी चेंबर आप लोगों को ठंडा करेंगे- योगी

योगी ने कहा- याद कीजिए इसी इलाहाबाद हाईकोर्ट में 2017 में PM मोदी का आगमन हुआ था। उन्होंने कहा था- सुशासन की पहली शर्त है- रूल ऑफ लॉ। यानी कानून का शासन। इसमें बार और बेंच के साथ-साथ वादकारी का भी महत्व है।

प्रयागराज धर्म, ज्ञान और न्याय की भूमि के रूप में देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित करता है। महाकुंभ में कौन सा व्यक्ति होगा, जिसने त्रिवेणी में डुबकी लगाकर अपनी विरासत के साथ जोड़ने में गौरव की अनुभूति न की हो।

6 साल पहले गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मल्टीलेवल पार्किंग बनाई था। मगर, यह नहीं चली नहीं। मैंने कहा- चलेगी भी नहीं। सबसे पहले ऊपर के दो फ्लोर कॉमर्शियल कर दीजिए। इसके बाद मैं आपसे बात करूंगा। अब वहां कॉम्पलेक्स फुल है। यहां पर मल्टीलेवल पार्किंग के साथ-साथ वकीलों को चेंबर दिए गए हैं। वकीलों के ये एसी चेंबर आप लोगों को भी ठंडा करेंगे।

जल्दी काम करना सीएम योगी से सीखें- अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- ये इज ऑफ लिविंग की व्यवस्था हैं। पार्किंग को लेकर होने वाले विवाद अब कम हो जाएगा। सबसे जल्दी काम करना सीखना हो तो सीएम योगी से सीख सकते हैं। महाकुंभ में शानदार कोआर्डिनेशन के लिए सीएम योगी की प्रशंसा करता हूं।

बिल्डिंग का सदुपयोग कीजिए- जस्टिस विक्रम नाथ

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा- इलाहाबाद बार एसोसिएशन बहुत अच्छा है। सुप्रीम कोर्ट भी नहीं समझ पाता है कि यहां काम कैसे होता है। इस बिल्डिंग का पूरा सदुपयोग कीजिएगा।

बिल्डिंग की पार्किंग-वकीलों के चेंबर के बारे 7 पॉइंट में जानिए

हाईकोर्ट में मल्टी पार्किंग 5 मंजिला होगी। इसमें 2300 फोर व्हीलर और 1500 टू व्हीलर खड़े हो सकेंगे। दिव्यांगों के लिए बेसमेंट में कार पार्किंग बनाई गई है। ग्राउंड फ्लोर पर दिव्यांगों के लिए टू-व्हीलर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई। वकीलों के लिए 2300 एसी चैंबर बनाए गए हैं। कैंटीन, लाइब्रेरी की भी सुविधा है। कॉमन हॉल, रैंप एरिया, सेवा खंड, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 26 स्वचलित सीढ़ियां लगाई गई हैं। 24 लिफ्ट भी हैं। ग्राउंड फ्लोर पर बैंक और एटीएम की व्यवस्था रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *