Live Updates
विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में पंजाब के जगशेर सिंह ने जीता कांस्य पदक, CM भगवंत मान ने की मुलाकात; परिवार और कोच को दी बधाईसऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, Air India और IndiGo समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द; रिफंड और रीबुकिंग पर आया अपडेट‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनीश्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी, 25 से 27 अक्टूबर तक श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे भव्य धार्मिक समागमप्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा रोकने की कोशिश कर रहे हैं: अरविंद केजरीवालअमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त करेंगे?? यह दुनिया का 8वां अजूबा होगा: अरविंद केजरीवालभाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है: हरपाल सिंह चीमाविश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में पंजाब के जगशेर सिंह ने जीता कांस्य पदक, CM भगवंत मान ने की मुलाकात; परिवार और कोच को दी बधाईसऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, Air India और IndiGo समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द; रिफंड और रीबुकिंग पर आया अपडेट‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनीश्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी, 25 से 27 अक्टूबर तक श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे भव्य धार्मिक समागमप्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा रोकने की कोशिश कर रहे हैं: अरविंद केजरीवालअमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त करेंगे?? यह दुनिया का 8वां अजूबा होगा: अरविंद केजरीवालभाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है: हरपाल सिंह चीमा
1 min read

Punjab में आज मंत्री और विधायक संभालेंगे नशा मुक्ति मुहिम, मान सरकार ने जारी किया प्रोग्राम।

Punjab सरकार की नशा मुक्ति मुहिम आज, 18 मई से तेज़ हो रही है। इस अभियान की कमान अब राज्य के मंत्री, विधायक और हलका इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में संभालेंगे। इसके लिए सरकार ने सभी जनप्रतिनिधियों की ड्यूटी तय कर दी है। जारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है, जो पिछले दो दिनों से लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। सरकार ने 30 मई तक Punjab को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ पहले ही विस्तृत रणनीति बनाई जा चुकी है।

इन मंत्रियों और विधायकों की लगी डयूटी

सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान हर विधानसभा हलके के तीन ग्राम पंचायत/वार्ड में नशा मुक्ति यात्रा निकाली जाएगी। मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला हल्के के नशा मुक्ति कार्यक्रम में शामिल होंगे। जबकि मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जंडियाला, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां कोटकपूरा, मंत्री मोहिंदर भगत जालंधर वेस्ट के अलग-अलग वार्डों में नशा मुक्ति यात्रा निकालेंगे।

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह गढ़शंकर, मंत्री रवजोत सिंह हल्का शाम चौरासी, मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद हल्का खन्ना, मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया साहनेवाल, मंत्री लालचंद कटारूचक भोआ, डॉ. बलबीर सिंह पटियाला रूरल, हरजोत बैंस आनंदपुर साहिब में निकलेंगे।

वित्त मंत्री हरपाल चीमा दिड़बा, मंत्री बरिंदर कुमार गोयल लहरा, अमन अरोड़ा सुनाम, मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां हल्का लंबी में अलग-अलग जगहों पर नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। मंत्री बलजीत कौर मलोट में नशा मुक्ति यात्रा निकालेगी। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर हल्का पट्टी में कार्यक्रम करेंगे।

Punjab सरकार द्वारा अब नशा मुक्ति यात्रा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका आगाज़ दो दिन पहले नवांशहर से हुआ था। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में Punjab के सीएम भगवंत मान और पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे। इसके बाद शनिवार को भी उनके विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम तय थे। सरकार का कहना है कि अब नशे को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। किसी को नशा बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों की नशे के पैसे से बनाई गई संपत्ति गिराई जाएगी और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। सरकार ने एंट्री ड्रोन टेक्नोलॉजी भी खरीदने की तैयारी की । इसके लिए ट्रॉयल हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *