Live Updates
अकाली दल के कार्यालय में बुजुर्ग दलित महिला के साथ मारपीट के खिलाफ आप महिला विंग ने समराला में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन51,979 नागरिकों की गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी से जुड़ी 25,339 गिरफ्तारियाँहाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दूसरे विवाह के बाद नहीं बदलेगा बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र पर पिता का नामपंजाब में 6 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, वोटर लिस्ट से जुड़े काम होंगेजब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं – केजरीवालभगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न कल बठिंडा से शुरू, रिकार्ड उपस्थिति की उम्मीद: बलतेज पन्नूअकाली दल के कार्यालय में बुजुर्ग दलित महिला के साथ मारपीट के खिलाफ आप महिला विंग ने समराला में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन51,979 नागरिकों की गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी से जुड़ी 25,339 गिरफ्तारियाँहाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दूसरे विवाह के बाद नहीं बदलेगा बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र पर पिता का नामपंजाब में 6 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, वोटर लिस्ट से जुड़े काम होंगेजब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं – केजरीवालभगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न कल बठिंडा से शुरू, रिकार्ड उपस्थिति की उम्मीद: बलतेज पन्नू
1 min read

11 भारतीय Airports के ऑपरेशन बंद: एअर इंडिया ने 9 शहरों में 10 मई तक उड़ानें रद्द कीं।

पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक के बाद भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से सात राज्यों के 11 Airports पर उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया था। इनमें श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर शामिल हैं, जो पाकिस्तान की सीमा के निकट स्थित हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है, और देश के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।

फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़ी 2 जरूरी इन्फॉर्मेशन…

एअर इंडिया ने 9 शहरों के लिए लिए सभी उड़ानें 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द कर दी है। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट।

इंडिगो ने 11 शहरों की सभी फ्लाइट्स 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द कर दी है। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट।

देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की 160 डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट भी पर अलग-अलग एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स कैंसिल हुई है।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

इंडिगो एयरलाइंस ने 11 शहरों के लिए आने-जाने वाली उड़ानें 10 मई की सुबह 5:29 बजे तक रद्द कर दी हैं। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट।

स्पाइसजेट ने लेह, श्रीनगर, जम्मू, कांगड़ा (हिमाचल), कांडला (गुजरात) और अमृतसर के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट्स 7 मई तक कैंसिल कर दी है। एयरलाइंस ने एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले पैसेंजर्स से फ्लाइट स्टेटस चेक करने को कहा है।

तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां CISF (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्सेज) के जवान स्निफर डॉग्स के साथ एयरपोर्ट कैंपस की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *