Live Updates
राहुल गांधी को 2018 के मानहानि मामले में बड़ी राहत, सुल्तानपुर की अदालत ने किया बरीपरविंदर झोटा मामले में परिवार और कमेटी लेंगे अगला फैसला, CM मान बोले- सभी जायज मांगें मानीं; मोगा फायरिंग पर भी दिया बड़ा बयानपंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं के आसार; तापमान गिरने से बढ़ सकती है ठंडमोगा में घर के बाहर बैठे 4 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 2 घायल; DGP गौरव यादव मौके पर पहुंचे, 5 आरोपी गिरफ्तारपरविंदर झोटा मामले के बीच पंजाब के केमिस्टों का बड़ा फैसला, प्रेगाबालिन और ट्रामाडोल समेत कई दवाओं की बिक्री बंद करने का ऐलानराहुल गांधी के काफिले में बड़ा हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं कई गाड़ियां; कुछ लोग घायल, कांग्रेस नेता सुरक्षितअकाली दल की वापसी नामुमकिन, डायनासोर की तरह हो जाएगा इतिहास का हिस्सा: बलतेज पन्नू का बलविंदर सिंह भूंदड़ पर तीखा हमलाराहुल गांधी को 2018 के मानहानि मामले में बड़ी राहत, सुल्तानपुर की अदालत ने किया बरीपरविंदर झोटा मामले में परिवार और कमेटी लेंगे अगला फैसला, CM मान बोले- सभी जायज मांगें मानीं; मोगा फायरिंग पर भी दिया बड़ा बयानपंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं के आसार; तापमान गिरने से बढ़ सकती है ठंडमोगा में घर के बाहर बैठे 4 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 2 घायल; DGP गौरव यादव मौके पर पहुंचे, 5 आरोपी गिरफ्तारपरविंदर झोटा मामले के बीच पंजाब के केमिस्टों का बड़ा फैसला, प्रेगाबालिन और ट्रामाडोल समेत कई दवाओं की बिक्री बंद करने का ऐलानराहुल गांधी के काफिले में बड़ा हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं कई गाड़ियां; कुछ लोग घायल, कांग्रेस नेता सुरक्षितअकाली दल की वापसी नामुमकिन, डायनासोर की तरह हो जाएगा इतिहास का हिस्सा: बलतेज पन्नू का बलविंदर सिंह भूंदड़ पर तीखा हमला
1 min read

Haryana: आगजनी से नष्ट फसलों के लिए 87 करोड़ का मुआवजा, 151 किसानों को मिली राहत।

हाल ही में प्रदेश के कई जिलों में लगी आग से जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई थीं, उन्हें सरकार ने मुआवजा जारी कर दिया है। राज्य के 17 जिलों के 151 किसानों की कुल 324 एकड़ फसल आग की चपेट में आकर जल गई थी।

सरकार ने इन प्रभावित किसानों को कुल 86 करोड़ 96 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। यह राशि Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ से ऑनलाइन माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

यह राशि समानुपात रूप से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा कृषि विभाग द्वारा दी है। सीएम ने कहा कि जिन किसानों की फसल आगजनी से जली हैं, उन्हें सरकार अगली फसल की बुवाई के लिए खाद और बीज मुफ्त देगी। प्रदेश के इतिहास में पहली बार फसलों में हुई आगजनी का मुआवजा कृषि विभाग दे रहा है।

पिछले दिनों खेतों में बड़ी संख्या में आग की घटनाओं के कारण राज्य में 2025 सीजन की रबी फसल को हुए नुकसान की सूचना मिली। इसे देखते हुए किसानों से नुकसान के दावे प्राप्त करने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया।

इसके बाद राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को दावों का तुरंत सत्यापन करने और अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए। ऑनलाइन प्रक्रिया ने मुआवजे के दावे की पूरी प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ-साथ पारदर्शी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *