Live Updates
NEET परीक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल की बड़ी अपील, छात्रों को मिले मुफ्त बस यात्रा सुविधापंजाब में 26 मई को सरकारी छुट्टी घोषित, नोटिफिकेशन जारीचंडीगढ़ में खेल पुरस्कार समारोह: CM भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को किया सम्मानितगर्मी से निपटने के लिए पंजाब सरकार की बड़ी तैयारी, सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट सक्रियकपूरथला जेल में कैदियों के बीच झड़प, 3 घायल, पुलिस ने संभाले हालातपंजाब में हीटवेव का अलर्ट, अगले तीन दिन झुलसेगा प्रदेशगुरुग्राम जेल पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, संजीव अरोड़ा से की मुलाकातNEET परीक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल की बड़ी अपील, छात्रों को मिले मुफ्त बस यात्रा सुविधापंजाब में 26 मई को सरकारी छुट्टी घोषित, नोटिफिकेशन जारीचंडीगढ़ में खेल पुरस्कार समारोह: CM भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को किया सम्मानितगर्मी से निपटने के लिए पंजाब सरकार की बड़ी तैयारी, सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट सक्रियकपूरथला जेल में कैदियों के बीच झड़प, 3 घायल, पुलिस ने संभाले हालातपंजाब में हीटवेव का अलर्ट, अगले तीन दिन झुलसेगा प्रदेशगुरुग्राम जेल पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, संजीव अरोड़ा से की मुलाकात
1 min read

UP: 2017 से पहले अराजकता और बदहाली से जूझ रहा था देवरिया: सीएम योगी ने सपा सरकार पर साधा निशाना।

देवरिया दौरे के दौरान UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय जिले में अपराध चरम पर था। होली और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों में लोग भय के कारण घरों से बाहर निकलने से कतराते थे।

मुख्यमंत्री योगी ने देवरिया में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पिछली सरकार की कार्यप्रणाली की कड़ी आलोचना की।

त्योहारों में घरों से बाहर निकलने में डरते थे लोग

सीएम योगी ने कहा कि देवरिया में 2017 के पहले यहां अराजकता और बीमारू जिला था। किसान यहां के पलायन करने को मजबूर थे। यहां दुर्गा पूजा और होली के त्योहार में लोग डरे रहते थे। घरों से बाहर निकलने में डरते थे। प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद यहां की स्थितियां बदली हैं। देवरिया दंगा मुक्त और माफिया मुक्त हुआ है।

जिले का पहला चार मंजिला डिग्री कॉलेज

सीएम योगी ने प्रदेश के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अभी एक डिग्री कॉलेज का उद्घाटन हुआ है। ये डिग्री कॉलेज चार मंजिल का है। ये जिले का पहला ऐसा डिग्री कॉलेज है, जो चार मंजिल का बना है। यहां पर एक साथ कला, साइंस और कॉमर्स तीन विषयों में पढ़ाई होगी।

बीजेपी की पहचान है विकास

सीएम योगी ने कहा कि जिले में हो रहे विकास से लोगों को तरक्की मिलेगी। आज बीजेपी की पहचान विकास के लिए होती है। प्रदेश में एक्सप्रेस वे बनाए जा रहे हैं। यहां भी एक एक्सप्रेस वे का शुभारंभ होने जा रहा है। देवरिया से सीधे शामली या दिल्ली जाना हो, बहुत कम समय में लोग जा सकेंगे। फोर लेन की कनेक्टिविटी के साथ एक्सप्रेस वे को जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *