Live Updates
PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नूअमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मानभगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपापंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नूअमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवालपंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमाकनाडा में भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के 24 वर्षीय युवक की मौत; पंजाब के 3 युवक घायलPM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नूअमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मानभगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपापंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नूअमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवालपंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमाकनाडा में भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के 24 वर्षीय युवक की मौत; पंजाब के 3 युवक घायल
1 min read

Punjab के सरकारी अस्पतालों के समय में बदलाव: 16 अप्रैल से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे सभी स्वास्थ्य केंद्र।

Punjab के सरकारी अस्पतालों का समय 16 अप्रैल यानी बुधवार से समय बदल जाएगा। इस दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी। इन सेहत संस्थाओं में सभी जिला अस्पताल, सब डिवीजन अस्पताल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, आम आदमी क्लिनिक, आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व ईएसआई अस्पताल शामिल हैं। यह समय 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा।

रजिस्ट्रेशन काउंटर आधा घंटा पहले खुलेंगे

सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर हर साल समय में बदलाव किया जाता है। इसके पीछे कोशिश यही रहती है कि लोग आसानी से सुबह के समय अस्पतालों में पहुंचकर अपना इलाज करवाए जाए। हालांकि सारे अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन काउंटर अस्पताल खुलने के तय समय से आधा घंटा पहले खुलेंगे, ताकि पर्ची बनाने वाले मरीजों की लाइनें न लगें। साथ ही मरीज अपनी जांच व इलाज का काम आराम से तय समय में करवा पाएं।

दफ्तरी काम 9 से 5 बजे तक होगा

सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, अस्पतालों के कार्यालयों का कामकाज पूर्ववत सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही चलेगा, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। गर्मियों को ध्यान में रखते हुए सभी अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाए गए हैं और वहां डॉक्टरों की तैनाती भी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *