Live Updates
मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर सड़कों पर उतरेगी काकरोच जनता पार्टी, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्चयूक्रेनी ड्रोन हमलों का असर! रूस को अब भारत से मंगाना पड़ रहा पेट्रोलपंजाब में बारिश कम होने से बढ़ी गर्मी और उमस, आज कई जिलों में बारिश के आसाररक्षा बंधन ने पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों में परिवारों को जोड़ा, नशामुक्ति और उम्मीद के संदेश को किया मज़बूत‘मिशन क्लीन पंजाब’: भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य-स्तरीय सफ़ाई अभियान की शुरूआत, मंत्रियों, विधायकों, मेयरों और पार्षदों ने राज्यभर में संभाली कमानपंजाब का नाम रोशन, NEET में AIR-1 आर्यन गुप्ता से मिले मुख्यमंत्री मानपंजाब के सरकारी स्कूल देश के अच्छे से अच्छे प्राइवेट स्कूलों को भी दे रहे मात- केजरीवालमांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर सड़कों पर उतरेगी काकरोच जनता पार्टी, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्चयूक्रेनी ड्रोन हमलों का असर! रूस को अब भारत से मंगाना पड़ रहा पेट्रोलपंजाब में बारिश कम होने से बढ़ी गर्मी और उमस, आज कई जिलों में बारिश के आसाररक्षा बंधन ने पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों में परिवारों को जोड़ा, नशामुक्ति और उम्मीद के संदेश को किया मज़बूत‘मिशन क्लीन पंजाब’: भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य-स्तरीय सफ़ाई अभियान की शुरूआत, मंत्रियों, विधायकों, मेयरों और पार्षदों ने राज्यभर में संभाली कमानपंजाब का नाम रोशन, NEET में AIR-1 आर्यन गुप्ता से मिले मुख्यमंत्री मानपंजाब के सरकारी स्कूल देश के अच्छे से अच्छे प्राइवेट स्कूलों को भी दे रहे मात- केजरीवाल
1 min read

UP: वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में पास, सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पूरी तैयारी।

लखनऊ। लोकसभा के बाद वक्फ संशोधन बिल बृहस्पतिवार को राज्यसभा में भी पारित कर दिया गया है। जिसकी विपक्ष की ओर से खूब आलोचना की गई। लोकसभा में विपक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया था। वक्फ विधेयक पास होने के बाद UP में तनाव का माहौल न हो इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली है।

मस्जिदों के पास बढ़ाई गई सुरक्षा, छावनी में तब्दील हुई राजधानी लखनऊ

वक्फ बिल पास होने बाद शुक्रवार को होने वाली पहली जुमे की नमाज को देखते हुए यूपी पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लखनऊ, संभल, रामपुर, मेरठ, बरेली , शाहजहांपुर, बलिया, अमरोहा, आगरा, अलीगढ़, लखीमपुर समेत कई जिलों में मस्जिदों के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। राजधानी लखनऊ को भी छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिस की लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के साथ ही सादी वर्दी में भी जवानों को तैनात किया गया है।

यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार के सख्त निर्देश

UP डीजीपी प्रशांत कुमार ने माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर अफवाहों को फैलने से रोकने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही है। इसके अलावा, सीसीटीवी, ड्रोन, सर्विलांस टीम और साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *