Live Updates
मोगा में नगर निगम चुनावों से पहले पुलिस का विशाल फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ीराष्ट्रपति भवन में आज होगा पद्म पुरस्कार समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानितपेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, पंजाब में महंगाई का डबल झटकापंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मानNEET परीक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल की बड़ी अपील, छात्रों को मिले मुफ्त बस यात्रा सुविधापंजाब में 26 मई को सरकारी छुट्टी घोषित, नोटिफिकेशन जारीचंडीगढ़ में खेल पुरस्कार समारोह: CM भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को किया सम्मानितमोगा में नगर निगम चुनावों से पहले पुलिस का विशाल फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ीराष्ट्रपति भवन में आज होगा पद्म पुरस्कार समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानितपेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, पंजाब में महंगाई का डबल झटकापंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मानNEET परीक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल की बड़ी अपील, छात्रों को मिले मुफ्त बस यात्रा सुविधापंजाब में 26 मई को सरकारी छुट्टी घोषित, नोटिफिकेशन जारीचंडीगढ़ में खेल पुरस्कार समारोह: CM भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को किया सम्मानित
1 min read

Punjab: लुधियाना में पुलिस कर्मी नहीं पहन सकेंगे जींस-टी-शर्ट, सीपी ने जारी किए औपचारिक ड्रेस कोड के आदेश।

पंजाब। Punjab के लुधियाना के पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालते ही स्वपन शर्मा एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने सभी पुलिस कर्मियों और विभाग के स्टाफ के ड्रेस कोड को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश एक अप्रैल से लागू हो गए हैं और सीपी लुधियाना ने पुलिस कर्मियों समेत सभी कर्मचारियों को पत्र के माध्यम से इन आदेशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कार्यालय में काम करने वाले कई कर्मचारी अक्सर जींस, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज जैसे कैजुअल परिधान पहने नजर आते हैं, जिसे पुलिस विभाग जैसे अनुशासित बल के लिए अनुचित माना जाता है। पुरुष कर्मचारियों को औपचारिक पैंट-शर्ट पहनना अनिवार्य है, जबकि महिला कर्मचारियों को दुपट्टे के साथ सलवार सूट पहनना अनिवार्य है।

सीपी स्वप्न शर्मा ने कहा कि पुलिस एक अनुशासित बल है, इसलिए औपचारिक ड्रेस कोड जरूरी है। इस फैसले का मकसद कार्यालय में अनुशासन और व्यावसायिक माहौल बनाए रखना है। ड्यूटी के दौरान, चाहे फील्ड में हों या ऑफिस में, शिष्टाचार बनाए रखना आवश्यक है। नया ड्रेस कोड पुलिसकर्मियों में अनुशासन और एकरूपता की भावना विकसित करेगा। साथ ही, आने वाले दिनों में विभाग में और भी प्रशासनिक व संरचनात्मक बदलाव होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *