Live Updates
NEET परीक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल की बड़ी अपील, छात्रों को मिले मुफ्त बस यात्रा सुविधापंजाब में 26 मई को सरकारी छुट्टी घोषित, नोटिफिकेशन जारीचंडीगढ़ में खेल पुरस्कार समारोह: CM भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को किया सम्मानितगर्मी से निपटने के लिए पंजाब सरकार की बड़ी तैयारी, सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट सक्रियकपूरथला जेल में कैदियों के बीच झड़प, 3 घायल, पुलिस ने संभाले हालातपंजाब में हीटवेव का अलर्ट, अगले तीन दिन झुलसेगा प्रदेशगुरुग्राम जेल पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, संजीव अरोड़ा से की मुलाकातNEET परीक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल की बड़ी अपील, छात्रों को मिले मुफ्त बस यात्रा सुविधापंजाब में 26 मई को सरकारी छुट्टी घोषित, नोटिफिकेशन जारीचंडीगढ़ में खेल पुरस्कार समारोह: CM भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को किया सम्मानितगर्मी से निपटने के लिए पंजाब सरकार की बड़ी तैयारी, सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट सक्रियकपूरथला जेल में कैदियों के बीच झड़प, 3 घायल, पुलिस ने संभाले हालातपंजाब में हीटवेव का अलर्ट, अगले तीन दिन झुलसेगा प्रदेशगुरुग्राम जेल पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, संजीव अरोड़ा से की मुलाकात
1 min read

Punjab: प्रशासन ने जारी की चेतावनी, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, मंडरा रहा यह बड़ा खतरा।

तरनतारन। Punjab विधानसभा हलका खडूर साहिब के तहत आने वाले गांव राहल-चाहल में खतरनाक लकड़बग्घे के आने से गांववासियों में डर का माहौल है। हाल ही में एक परिवार के द्वारा व्यापार के लिए रखी गई दो दर्जन बकरियों पर इस लकड़बग्घे ने हमला कर दिया और उन्हें मार डाला। इसके बाद, गांव की पंचायत ने इस जानवर से सतर्क रहने के लिए अनाऊंसमैंट करवाई, वहीं गांववाले अपनी सुरक्षा के लिए रात को पहरा भी दे रहे हैं।

गांववासियों का कहना है कि पिछले 6 दिनों से लकड़बग्घा हर रात गांव में घुसकर हमले कर रहा है, जिससे लोग घायल हो रहे हैं और पशुओं को भी नुकसान पहुंच रहा है। एक परिवार ने बताया कि उनके घर के सामने बकरी फार्म में करीब दो दर्जन बकरियां रखी हुई थीं। पिछले मंगलवार की रात को लकड़बग्घा ने फार्म में घुसकर पांच बकरियों को मार डाला, जबकि बुधवार की रात उसने बाकी बकरियों को भी मार डाला।

इस हमले से परिवार को करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने सरकार से मांग की है कि इस खतरनाक जानवर पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए और उनके नुकसान की भरपाई की जाए। उन्होंने बताया कि इस जानवर के गांव में आने से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं और भय का माहौल बना हुआ है। लकड़बग्घा रात में गांव में आता है और दिन में गेहूं की फसल में छिपा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *