Live Updates
मोगा में नगर निगम चुनावों से पहले पुलिस का विशाल फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ीराष्ट्रपति भवन में आज होगा पद्म पुरस्कार समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानितपेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, पंजाब में महंगाई का डबल झटकापंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मानNEET परीक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल की बड़ी अपील, छात्रों को मिले मुफ्त बस यात्रा सुविधापंजाब में 26 मई को सरकारी छुट्टी घोषित, नोटिफिकेशन जारीचंडीगढ़ में खेल पुरस्कार समारोह: CM भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को किया सम्मानितमोगा में नगर निगम चुनावों से पहले पुलिस का विशाल फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ीराष्ट्रपति भवन में आज होगा पद्म पुरस्कार समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानितपेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, पंजाब में महंगाई का डबल झटकापंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मानNEET परीक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल की बड़ी अपील, छात्रों को मिले मुफ्त बस यात्रा सुविधापंजाब में 26 मई को सरकारी छुट्टी घोषित, नोटिफिकेशन जारीचंडीगढ़ में खेल पुरस्कार समारोह: CM भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को किया सम्मानित
1 min read

Punjab में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने इन तारीखों के लिए जारी की चेतावनी।

पंजाब। Punjab में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कड़ी धूप के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में गर्मी और बढ़ सकती है।

हालांकि, 15 मार्च तक देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है, जिसका असर पंजाब के कई जिलों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 13 और 14 मार्च को Punjab, चंडीगढ़ और हरियाणा में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। 13 मार्च को पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि 14 मार्च को पंजाब के 13 जिलों में बारिश हो सकती है।

चंडीगढ़ में तापमान हालांकि 30 डिग्री के आसपास पहुंचकर गर्मी का अहसास करा रहा है, लेकिन 12 मार्च के बाद शहर में मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 12 मार्च से पहाड़ी इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है और मैदानी क्षेत्रों में बुधवार शाम के बाद घने बादल छाने के साथ तेज हवाओं के बीच हल्की बारिश भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *