Live Updates
दिल्ली मार्च पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रोक लगाने से किया इनकारABVP की जीत पर AAP/ASAP का बड़ा सवाल: विवादित दस्तावेज़ों और चुनावी पात्रता पर हाईकोर्ट जाएगी टीम, PU प्रशासन की चुप्पी पर भी उठे सवालपंजाब में ग्राउंडवाटर निकालने की दर चार साल में 163.80% से घटकर 152.22% हो गई, 95 ब्लॉक में सुधार दर्ज: बलतेज पन्नू1 सितंबर से LPG से जुड़े बदलेंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असरजर्मनी ने रचा इतिहास, स्पेन को हराकर जीता हॉकी वर्ल्ड कप 2026कनाडा में विदेशी वर्कर्स को बड़ी राहत, Work Permit के नियमों में अहम बदलावCM भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ श्री श्री रविशंकर जी का आशीर्वाद लियादिल्ली मार्च पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रोक लगाने से किया इनकारABVP की जीत पर AAP/ASAP का बड़ा सवाल: विवादित दस्तावेज़ों और चुनावी पात्रता पर हाईकोर्ट जाएगी टीम, PU प्रशासन की चुप्पी पर भी उठे सवालपंजाब में ग्राउंडवाटर निकालने की दर चार साल में 163.80% से घटकर 152.22% हो गई, 95 ब्लॉक में सुधार दर्ज: बलतेज पन्नू1 सितंबर से LPG से जुड़े बदलेंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असरजर्मनी ने रचा इतिहास, स्पेन को हराकर जीता हॉकी वर्ल्ड कप 2026कनाडा में विदेशी वर्कर्स को बड़ी राहत, Work Permit के नियमों में अहम बदलावCM भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ श्री श्री रविशंकर जी का आशीर्वाद लिया
1 min read

Punjab में बर्फबारी के बाद तापमान बढ़ने की संभावना, अगले सप्ताह 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान।

पंजाब। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर Punjab के मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। इसके चलते प्रदेश में तापमान में गिरावट आई और ठंड का असर बढ़ा। हालांकि, अब हालात सामान्य हो रहे हैं और तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह Punjab के शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो रहा है, जिससे पहाड़ों पर मौसम सामान्य हो रहा है और Punjab में तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का भी कोई संकेत नहीं है, जिससे तापमान में और वृद्धि होगी। अगले सात दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में Punjab में अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो राज्य के सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में आज का उच्चतम तापमान बठिंडा में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी करीब 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई और यह सामान्य स्तर के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर और जालंधर में तापमान 8 से 25 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि लुधियाना में तापमान 12 से 26 डिग्री, पटियाला में 10 से 27 डिग्री और मोहाली में 12 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *