Live Updates
AAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नूपरविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत मेंCM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिलनवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदलासामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मानमानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नूAAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बालीपंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नूपरविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत मेंCM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिलनवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदलासामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मानमानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू
1 min read

सरेंडर से पहले Kejriwal की लोगों को अपील: मेरे माता पिता का ख्याल रखना

शराब घोटाला मामले में अंतरिम जमानत पर चल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद Kejriwal के लिए राहत के दिन खत्म होने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक उन्हें 2 जून 2024 को तिहाड़ जेल प्रशासन के सामने सरेंडर करना होगा|

इससे पहले आज शुक्रवार को सीएम केजरीवाल जनता से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं. मुझे इस पर गर्व है. सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘बेशक मैं आपके बीच नहीं रहूंगा, लेकिन आपका कोई काम नहीं रुकने दूंगा. मैंने तुम्हें अपने परिवार की तरह पाला है| अब आप लोग मेरे बूढ़े और बीमार माता-पिता की देखभाल करें।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं अंदर रहूं या बाहर, दिल्ली का काम नहीं रुकना चाहिए. मैं आपका काम रुकने नहीं दूंगा. मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, 24 घंटे बिजली, शिक्षा आदि बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगे। मैं (जेल से) वापस आने के बाद हर महिला को एक हजार रुपये देना भी शुरू कर दूंगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने हमेशा आपके परिवार के बेटे के रूप में अपना कर्तव्य निभाया है। आज मैं आपसे अपने परिवार के लिए कुछ माँग रहा हूँ। मेरे माता-पिता बहुत बूढ़े हैं. मेरी माँ बहुत बीमार है. मैं जेल में उसके बारे में बहुत चिंतित हूं।

केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे प्रचार करने के लिए 21 दिन की मोहल्लत दी थी. कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं. परसों मुझे सरेंडर करना है. परसों मैं वापस से जेल चला जाऊंगा. मुझे नहीं पता ये लोग मुझे इस बार कब तक जेल में रखेंगे लेकिन मेरे हौसले बुलंद हैं. देश को तानाशाही से बचने के लिए जेल जा रहा हूं. इसका मुझे फक्र है. इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने की कोशिश की, झुकाने की कोशिश, मुझे चुप करने की कोशिश की लेकिन यह सफल नहीं हुए. जब मैं अभी जेल में था तो उन्होंने मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *