Live Updates
अयोध्या से जनकपुर धाम पहुंची पहली सीधी ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के PM बलेन शाह ने दिखाई थी हरी झंडीमोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाबपीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाएजागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के संबंध में‘आप’ की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखेगी, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘आप’ के 2027 के चुनाव अभियान का करेंगे आगाज: कुलदीप सिंह धालीवालपंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातेंमोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायकअयोध्या से जनकपुर धाम पहुंची पहली सीधी ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के PM बलेन शाह ने दिखाई थी हरी झंडीमोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाबपीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाएजागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के संबंध में‘आप’ की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखेगी, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘आप’ के 2027 के चुनाव अभियान का करेंगे आगाज: कुलदीप सिंह धालीवालपंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातेंमोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक
1 min read

अयोध्या से जनकपुर धाम पहुंची पहली सीधी ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के PM बलेन शाह ने दिखाई थी हरी झंडी

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच रेल संपर्क की शुरुआत हो गई है। अयोध्या से चली पहली सीधी ट्रेन मंगलवार सुबह करीब 9:35 बजे नेपाल के जनकपुर धाम स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन को सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बलेन शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ ने अपनी यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के 10 स्टेशनों पर ठहराव किया। जनकपुर धाम पहुंचने पर यात्रियों का फूलों की बारिश के साथ स्वागत किया गया।

पहले दिन इस ट्रेन में कुल 1,158 यात्री सवार हुए। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है। इस रेल सेवा से अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच यात्रा करना पहले के मुकाबले आसान होगा। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, राजा दशरथ अपनी बारात के साथ मिथिला के जनकपुर पहुंचने में चार दिन का समय लेते थे, जबकि अब यही यात्रा रेल से करीब 19 घंटे में पूरी की जा सकेगी।

यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी। इसके रास्ते में अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो, मधुबनी और जयनगर स्टेशन शामिल हैं। जयनगर से ट्रेन नेपाल में प्रवेश करेगी और जनकपुर धाम पहुंचेगी। इस रेल सेवा से मधुबनी, दरभंगा और बिहार के सीतामढ़ी के आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

ट्रेन की समय-सारणी के मुताबिक, यह शनिवार को जनकपुर धाम से अयोध्या के लिए रवाना होगी, जबकि सोमवार को अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के लिए चलेगी। इससे भारत और नेपाल के बीच धार्मिक यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध होगा। खासकर अयोध्या और जनकपुर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को इस सेवा से सुविधा मिल सकती है।

भारत से नेपाल जाने वाली यह ट्रेन अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करेगी, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा और दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बिहार के जयनगर स्टेशन पर यात्रियों के पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके अलावा, भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग रिजर्वेशन चार्ट तैयार किए जाएंगे। इन चार्ट में यात्रियों की नागरिकता और पहचान पत्र से जुड़ी जानकारी दर्ज होगी और जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के दौरान अपने जरूरी पहचान पत्र और दस्तावेज साथ रखें। अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच शुरू हुई यह रेल सेवा दोनों देशों के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *